जिलाधिकारी ने जिला स्तरीय समन्वय समिति/जिला स्तरीय समीक्षा समिति की करी बैठक

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में आज जिला स्तरीय समन्वय समिति/जिला स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक कलेक्टरेट स्थित सभागार में संपन्न हुई।
बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जिन बैंकों का सीडी रेश्यो 60 प्रतिशत से कम है वह अपना सीडी रेश्यो बढ़ाएं।
बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि विकसित भारत-2047 के विजन को साकार करने के लिये जीडीपी को बढ़ाने के लिये हम सभी को योगदान देना होगा, जिसमें बैंकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। बैंक ऋण देंगे तभी लोग स्वरोजगार को अपनाएगें। स्वयं सहायता समूहों को बैंक ऋण प्रदान करने में प्राथमिकता दें। बैठक में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के अंतर्गत भी विभाग द्वारा प्रेषित पत्रावलियों के सापेक्ष ऋण वितरण कराने के निर्देश दिये गये। उन्होंने कहा कि विगत बैठक में जो लक्ष्य निर्धारित किये गए थे यदि उन लक्ष्यों को भी प्राप्त नहीँ कर पा रहें है तो यह गलत बात है। यदि कहीं 45 दिन से ज्यादा दिन तक पत्रावली लम्बित है तो रिजर्व बैंक व एलडीएम द्वारा कार्यवाही की जाएगी।
बैठक में लीड बैंक अधिकारी ने e-kisan upaj Nidhi के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह एक डिजिटल प्लेटफार्म है जो कृषि उपज क्व भंडारण, ट्रेकिंग ओर वित्तीय लेन -देन को एकीकृत करता है। इलेक्ट्रानिक नेगोशियेबल वेयर हाउस रिसीट एक डिजिटल दस्तावेज है जो किसान द्वारा वेयर हाउस में जमा कि गयी उपज का प्रमाण देता है। इसी प्रकार क्रेडिट गारंटी योजना आधारित गिरवी वित्तपोषण भारत सरकार द्वारा 16 दिसम्बर 2024 से शुरू कि गयी है, यह तीनि पहल कृषि क्षेत्र में डिजिटलीकरण, वित्तीय समावेशन ओर भंडारण आधारित मूल्य संवर्धन को बढ़ावा देते है।
बैठक में अवगत कराया गया कि प्रधानमंत्री जनधन योजनान्तर्गत अब तक 2543391 खाते खोले गए। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजनान्तर्गत 297170 लोगों का नामांकन, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजनान्तर्गत 1288863 लोगों का नामांकन, अटल पेंशन योजना के अन्तर्गत 247762 लाभार्थियों का नामांकन किया गया।
बैठक में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अन्तर्गत अधिक से अधिक संख्या में क्लेम दिए जाने के निर्देश दिए गए। जिला कृषि अधिकारी को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का प्रचार-प्रसार कराने के निर्देश दिए गए।
बैठक में लीड बैंक मैनेजर वीके अरोड़ा, उपायुक्त उद्योग, डीसी ग्रामीण आजीविका मिशन, रिजर्व बैंक से संदीप मिश्रा, नाबार्ड के प्रतिनिधि सहित सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अधिवक्ता परिषद ब्रज प्रान्त इकाई बरेली की मासिक बैठक हुई सम्पन्न

Sat Nov 22 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : अधिवक्ता परिषद ब्रज प्रान्त जिला इकाई बरेली की मासिक बैठक चौधरी मोहल्ला गुलाब नगर स्थित संगठन के जिला उपाध्यक्ष अधिवक्ता अरविंद कुमार सिंह के निवास पर सम्पन्न हुई।बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष ओम पाल सिंह ने एवं संचालन मासिक बैठक प्रभारी गिरिराज किशोर चौहान […]

You May Like

advertisement