श्रावण मास व कांवड़ यात्रा को लेकर जिलाधिकारी ने बदायूं रोड का किया निरीक्षण

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने आज श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत बदायूं रोड का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बरेली में अधिकांश कावरिये बदायूं स्थित कछला से जल लेने जाते है और वर्तमान में इस मार्ग पर रोड चौड़ी करण का कार्य चल रहा है इस कारण विशेष रूप से निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को कांवड़ यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने सड़कों पर गड्ढों की मरम्मत, जलभराव की समस्या का निस्तारण, नियमित साफ-सफाई, पर्याप्त पेयजल, समुचित प्रकाश व्यवस्था तथा सुचारु यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि यात्रा मार्ग पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने अधिकारियों से व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी करते हुए सभी तैयारियां समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन पूर्णिमा सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक देश दीपक सिंह, पुलिस अधीक्षक नगर मानुष पारीक, खण्ड विकास अधिकारी क्यारा, लोक निर्माण विभाग/एन0एच0आई0 के अधिकारी, सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

परसा खेड़ा इंडस्ट्रियल एरिया में कागजों में सफाई, नाले-नालियों में बन गई पगडंडी

Fri Jul 24 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : परसा खेड़ा इंडस्ट्रियल एरिया में सफाई व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यहां सफाई केवल कागजों में दिखाई जा रही है, जबकि हकीकत में नाले और नालियां लंबे समय से गंदगी व झाड़ियों से अटी पड़ी […]

You May Like

advertisement