जिलाधिकारी ने स्थाई शेल्टर होम का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी ने स्थाई शेल्टर होम का किया निरीक्षण

शेल्टर होम में साफ-सुथरे बिस्तर, गर्म पानी व अलाव की व्यवस्था की जाये सुनिश्चित -जिलाधिकारी

नारी निकेतन में महिलाओं व स्टाफ को बांटे कंबल तथा सीसीटीवी कैमरे व खाने की गुणवत्ता को भी परखा -जिलाधिकारी

दीपक शर्मा (संवाददाता)

बरेली : जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने आज नगर निगम जोनल कार्यालय के पास, प्रेम नगर स्थित स्थाई शेल्टर होम का निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि रेलवे व बस स्टेशनों पर शेल्टर होम का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार किया जाये, जिससे लोग इसका लाभ उठा सकें। उन्होंने निर्देश दिये कि शेल्टर होम में रह रहे लोगों के लिये गर्म पानी, साफ-सफाई तथा अलाव आदि की व्यवस्था रखी जाये, जिससे लोगों को किसी प्रकार की असुविधा ना हो। उन्होंने शेल्टर होम रजाई व गद्दों को भी देखा और निर्देश दिये कि साफ-सुथरे बिस्तर की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये।
जिलाधिकारी को केन्द्र व्यवस्थापक ने अवगत कराया कि शेल्टर होम में 25 लोगों के ठहरने की व्यवस्था है, जिसमें से 14 पुरुष तथा 11 महिलाएं रह सकती हैं। निरीक्षण के समय उप जिलाधिकारी सदर रत्निका श्रीवास्तव, केन्द्र व्यवस्थापक सहित सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
वहीं जिलाधिकारी व उप जिलाधिकारी ने नारी निकेतन पहुंच कर छियानवे महिलाओं व स्टाफ को कंबल वितरित किए तथा इस मौके पर सीसीटीवी कैमरा व खाने की गुणवत्ता को भी चैक किया गया तथा इस मौके पर डीपीओ भी मौजूद रहे हैं।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पीड़ित पंहुचा एसपी दरबार, लगाई न्याय की गुहार

Wed Jan 3 , 2024
पीड़ित पंहुचा एसपी दरबार, लगाई न्याय की गुहारआजमगढ़। मंगलवार को पीड़ित शिवराम राय पुत्र स्व०घरभरन राय सा-बरहतिर जगदीशपुर थाना जहानागंज निवासी ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर जान माल की सुरक्षा का गुहार लगाया। पीड़ित ने पिता के आरोप लगाया कि मेरे पिता के निधन के बाद जब मेरी […]

You May Like

advertisement