सम्पूर्ण समाधान दिवस पर जिलाधिकारी ने सुनी फरियादियों की शिकायतें

सम्पूर्ण समाधान दिवस पर जिलाधिकारी ने सुनी फरियादियों की शिकायतें

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : सम्पूर्ण समाधान दिवस पर तहसील सदर में जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने फरियादियों की समस्याओं को सुना और उनके निस्तारण के लिए अधीनस्थों को समस्या के निस्तारण के निर्देश दिए।
तहसील सदर में समस्त विभागों के अफसर कर्मचारियों से प्रांगण भरा रहा है। तहसील में दिव्यांग पेंशन, पीएम आवास, जमीन की पैमाइश से संबंधित शिकायतें आईं।तथा समाधान दिवस कुल 80 शिकायत आईं। जिनमें 5 शिकायतों का ही निस्तारण मौके पर ही किया गया। जन शिकायतों में पारिवारिक लाभ, दिव्यांग पेंशन के लिए जिला समाज कल्याण अधिकारी को तलब किया और समस्या के निस्तारण के निर्देश दिए। तथा पैमाईश से संबंधित शिकायतों को सुनने के बाद उपजिलाधिकारी सदर को निर्देश दिए। जिसमें एक रिटायर्ड फौजी के खेती की जमीन संबंधित शिकायत को एक सप्ताह के अन्दर निस्तारण करने के लिए कहा है। जून के पहले शनिवार को अवकाश होने के वजह से सोमवार को सम्पूर्ण समाधान किया गया। तथा तहसील सदर में होने बाले समाधान दिवस में सुबह 10 बजे से ही समस्त विभागीय अधिकारी और कर्मचारियों की मौजूदगी देखी गई। दोपहर 2 बजे तक 80 शिकायतें आईं।जिसमें 05 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया । फरियादियों में आए रिटायर्ड फौजी ने बताया कि समाधान दिवस में समाधान कम और आश्वासन ज्यादा मिलता है। जिसकी वजह से फरियादियों की संख्या घटती जा रही है। जिलाधिकारी अविनाश सिंह की मौजूदगी में हुए समाधान दिवस में भी झलक साफ दिखाई दी। काफी देर तक अधिकारी फरियादियों का इंतजार करते रहे। इसके बाद एक – एक करके फरियादियों का आना शुरू हो गया। तथा फरियादियों का कहना है कि जनसमस्याओं के लिए कई- कई बार चक्कर लगाना पड़ता है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना से कमारों के जीवन में आयी स्थिरता

Tue Jun 10 , 2025
समारू राम को मौसम दर मौसम होने वाली समस्या से मिली आजादी धमतरी, 10 जून 2025/ प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना का असर अब जिले में निवासरत विशेष पिछड़ी जनजाति कमार परिवारों के जीवन में दिखायी देने लगा है। अपनी अलग संस्कृति को सहेजते हुए अपनी मस्ती में अपना जीवन यापन […]

You May Like

advertisement