जिलाधिकारी ने गन्ना किसानों के साथ बैठक का किया आयोजन

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में आज गन्ना किसानों के साथ बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।
बैठक में जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि बहेड़ी शुगर मिल की अधिक बोली लगाने वाले लोग आए हैं। अतः पुनः नीलामी की प्रक्रिया फाइनल हो गयी है लेकिन 01 अगस्त 2026 से सर्किल रेट बढ़ रहे हैं तो अब नए बढ़े हुए सर्किल रेट पर नीलामी की कार्यवाही होगी। उन्होंने बताया कि जादूनगर/टांडा की जमीन भी इस नीलामी में शामिल हो रही है।
बैठक में किसानों से अपील की गयी कि अपने लोगों व संबंधितों को भी जानकारी दें, जिससे अधिक से अधिक लोग नीलामी में प्रतिभाग कर सकेें। उन्होंने बताया कि पहले भी 07 बार नीलामी कैंसिल हुई है इसलिए आप लोग भी सार्थक कदम उठाएं, जिससे अधिक से अधिक बोली पर नीलामी सफल हो।
किसानों द्वारा ओसवाल चीनी मिल की नीलामी कराने का भी अनुरोध किया गया, जिस पर अवगत कराया गया कि ओसवाल चीनी मिल की भी मूल्यांकन की प्रक्रिया चल रही है। मूल्यांकन उपरांत उसकी भी नीलामी की तिथि लगायी जाएगी।
कृषकों द्वारा ई-पॉश मशीन नहीं चलने के बारे में बताया गया, जिस जिला कृषि अधिकारी द्वारा बताया गया कि ई-पॉश मशीनें लखनऊ स्तर से ही अपडेट हो रही थी इस कारण कुछ असुविधा थी, कल शाम से सारी ई-पॉश मशीने अपडेट हो गयी है अब कोई समस्या खाद मिलने में नहीं होगी। कृषि अधिकारी द्वारा बताया गया कि कुछ जनपदों में ऐप का भी प्रयोग किया जा रहा है, जिसमें कृषक भाई ऐप पर अपनी खाद के बैग बुक करेंगे और उन्हें खाद उपलब्ध करायी जाएगी लेकिन यह अभी ट्रायल बेस पर है और अपने जनपद में आरम्भ नहीं की गयी।
बैठक में कुछ किसानों द्वारा बताया गया कि दुकानों पर यह कह कर लौटा दिया जाता है कि खाद उपलब्ध नहीं है, जिस पर अवगत कराया गया कि खाद की दुकानों पर ब्लैक बोर्ड पर स्टॉक बोर्ड/ रेट बोर्ड लगाना अनिवार्य है यदि कहीं ऐसा बोर्ड नहीं लगा है तो आप हमें अवगत करा सकते हैं, तुरंत पोर्टल पर चेक कर बताया जा सकता है कि उसके पास खाद उपलब्ध है या नहीं और उपलब्ध होने पर भी वह देने से मना कर रहा है तो कार्यवाही की जाएगी।
बैठक में किसानों ने बिजली की समस्या को लेकर लाइनमैन के भी स्थान परिवर्तन करने की भी अपील की तथा निराश्रित पशुओं की भी समस्या रखी गयी।
बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन पूर्णिमा सिंह, अपर जिलाधिकारी नगर अविनाश त्रिपाठी, गन्ना विभाग के अधिकारी, कृषि अधिकारी, एसओसी चकबंदी, सहकारिता/स्टाम्प रजिस्ट्री विभाग के अधिकारी सहित कृषक बंधु गण उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

25 जुलाई को जिला पंचायत सभागार में महिला जन सुनवाई राज्य महिला आयोग की सदस्य पूनम द्विवेदी सुनेंगी शिकायतें

Sat Jul 25 , 2026
लोकेशन रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत 25 जुलाई को जिला पंचायत सभागार में महिला जनसुनवाई_ राज्य महिला आयोग की सदस्य पूनम द्विवेदी सुनेंगी शिकायतें रायबरेलीः- 24 जुलाई 2026जनहित में महिलाओं से जुड़े मामलों के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से उ०प्र० राज्य महिला आयोग द्वारा जनपद में महिला जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। […]

You May Like

advertisement