जिलाधिकारी द्वारा स्वयं जाकर विभिन्न बूथों का किया गया निरीक्षण

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : विधानसभा निर्वाचक नामावली विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत बूथों पर निर्वाचक नामावलियो कि अनन्तिम सूची को आमजन को बीएलओ द्वारा पढ़ कर सुनाया गया।
उक्त कार्य का जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश सिंह ने आज विभिन्न बूथों पर जाकर स्वयं निरीक्षण किया गया।
जिलाधिकारी द्वारा एवरग्रीन पब्लिक स्कूल, ग्राम पंचायत सचिवालय करगैना, सेवायोजन कार्यालय, तहसील सदर में तथा पण्डित दीनानाथ मिश्र इण्टर कॉलेज में SIR के संबंध में बीएलओ द्वारा किए जा रहे कार्यों का बूथो पर जाकर निरीक्षण किया।
विधानसभा निर्वाचक नमावली की अंन्तिम सूची का प्रकाशन विगत दिनांक 06 जनवरी 2026 को कर दिया गया था तथा मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों को भी ड्राफ्ट की सूची दे दी गयी है और यह सूची ऑनलाइन भी उपलब्ध है, जिसे कोई भी मतदाता डाउनलोड कर देख सकता है। दावा-आपत्ति आगामी 06 फरवरी 2026 तक की जा सकती है। नोटिस चरण और दावों/आपत्तियों का निस्ताण 06 जनवरी 2026 से 27 फरवरी 2026 तक होगा और अंतिम मतदाता सूची 06 मार्च 2026 को प्रकाशित की जाएगी।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि विशेष अभियान के अंतर्गत बूथ लेवल अधिकारी अपने-अपने बूथों पर मौजूद हैं,उनके पास बूथ की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट और नाम कटे हुए वोटरों की सूची भी उपलब्ध है,मतदाताओं के लिए पर्याप्त संख्या में फॉर्म 6 और फॉर्म 8 भी उपलब्ध है।
मतदातागण अपने बूथ पर पहुंच कर अपनी वोटर लिस्ट में नाम और विवरण की जांच कर रहे हैं।
जिलाधिकारी ने उपस्थित लोगों को अवगत कराया कि उक्त के अतिरिक्त 01.01.2026 के आधार पर 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे नवयुवा अथवा ऐसे अर्ह मतदाता जिनका नाम आलेख्य निर्वाचक नामावली में सम्मिलित नहीं है उनके द्वारा अपना नाम निर्वाचक नामावली में सम्मिलित करने हेतु बीएलओ से निर्धारित प्रारूप-6 प्राप्त कर अपना आवेदन कर सकते हैं।
इस अवसर पर बूथों पर ईआरओगण, सुपरवाइजर, बी.एल.ओ. सहित आमजन उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अखिल भारतीय चित्रांश महासभा एवं श्री चित्रगुप्त समाज कल्याण सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में हज़ारों लोगों ने खिचड़ी रूपी प्रसाद किया ग्रहण

Mon Jan 19 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : अखिल भारतीय चित्रांशमहासभा एवं श्री चित्रगुप्त समाज कल्याण सेवा ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान मे आज हुए सामूहिक खिचड़ी भोज समारोह मे हजारो लोगो ने खिचड़ी रूपी प्रसाद ग्रहण किया बन एवं पर्यावरण मंत्री ने कहा कि यह कार्यक्रम सामाजिक समरस्ता का प्रतीक हैl मंत्री […]

You May Like

advertisement