जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने जिला महिला अस्पताल का किया निरीक्षक

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने शुक्रवार को जिला महिला अस्पताल का निरीक्षक किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने अग्निशमन यंत्र की मौजूदा स्थिति को बारीकी से परखा। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि लोगों की सुरक्षा से बिल्कुल भी खिलवाड़ नहीं किया जाए।
कुछ माह पहले गोरखपुर के एक मेडिकल कॉलेज में अचानक आग लग जाने के कारण कुछ बच्चों की जान चली गई थी, जिसके बाद जिला प्रशासन और जिले के फायर विभाग ने तमाम अस्पतालों निरीक्षण कर मानक के अनुसार अग्निशमन यंत्र और व्यवस्थाओं को सक्रिय रूप से बनाये रखने के लिए अस्पताल प्रबंधन को चेतावनी दी थी। इसके बाद जिले के तमाम अस्पतालों ने अपने अस्पतालों में अग्निशमन यंत्र को लेकर व्यवस्थांए चाक चौबंद कर ली थीं। जिन अस्पतालों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया, उनके खिलाफ जिला प्रशासन द्वारा नोटिस भी जारी किया गया था, जिसके बाद लगभग सभी अस्पतालों ने जिला प्रशासन की सख्ती के चलते अग्नि से जुड़े हुए मानकों को पूरा कर लिया था। इस बार जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने फायर सेफ्टी को लेकर जिला अस्पताल का दौरा कर यह जानने का प्रयास किया कि सारी व्यवस्थांए ठीक है या नहीं।
फिलहाल इस मामले पर जिला महिला अस्पताल की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है, वहीं जिला प्रशासन ने भी जिला महिला अस्पताल में फायर सेफ्टी की व्यवस्थाओं को लेकर कोई प्रतिक्रिया साझा नहीं की है, इससे यह माना जा सकता है कि जिला महिला अस्पताल मे सारी व्यवस्थांए ठीक-ठाक थीं। नवजात शिशु देखभाल ईकाई में जिलाधिकारी द्वारा सभी व्यस्थाओं को बारीकी से परखा गया। इस दौरान उन्होंने समय से अग्निशमन सिलेंडर रिफिल कराने के निर्देश भी दिया। निरीक्षण के दौरान सीएमओ डॉक्टर विश्राम सिंह, सीएमएस त्रिभुवन प्रसाद समेत विभागीय अफसर मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

संविधान गौरव अभियान पखवाड़ा के तहत सांसद ने किया अनुसूचित बस्ती में संपर्क

Sat Jan 18 , 2025
संविधान गौरव अभियान पखवाड़ा के तहत सांसद ने किया अनुसूचित बस्ती में संपर्क सरताज खान (संवाददाता) बरेली : थाना फतेहगंज पश्चिमी कस्बे के मोहल्ला नौगवां में सामुदायिक केंद्र स्थित संविधान निर्माता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर सांसद क्षेत्रपाल सिंह गंगवार ने माल्यार्पण करके अनुसूचित बस्ती में संपर्क […]

You May Like

Breaking News

advertisement