जिलाधिकारी ने विकास विभाग व सीएमआईएस पोर्टल के अंतर्गत निर्माण कार्यों से संबंधित सी.एम. डैशबोर्ड की करी समीक्षा

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में विकास विभाग से संबंधित सी0एम0 डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक आज कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।
बैठक में जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों द्वारा सी.एम. डैशबोर्ड पर दर्ज कार्यों की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में
सीएमआईएस पोर्टल के अंतर्गत पर्यटन विकास निगम के प्रोजेक्ट्स में के कार्यों कि समीक्षा के दौरान पाया गया कि पर्यटन विकास निगम के प्रोजेक्ट्स में कार्य कि गति धीमी है जिस पर निर्देश दिये गए कि पर्यटन विकास निगम के प्रोजेक्ट्स कि समीक्षा हेतु अलग से बैठक आयोजित की जाये और प्रत्येक प्रोजेक्ट हेतु एक नोडल अधिकारी भी नामित किया जाये और उन्हें भी मीटिंग में बुलाया जाये।
इसी प्रकार जल निगम (नगरीय) की परियोजनाओं की भी समीक्षा में पाया गया कि कार्यों में अपेक्षित प्रगति नहीँ है जिस पर उक्त की भी अलग से बैठक आहूत करने व उस बैठक में नगर निगम व नगर निकयो के अधिकारियो को भी बुलाये जाने के निर्देश दिये गए, जिससे आपसी सहयोग से कार्य को गति दी जा सके।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि आगामी माह से यदि किसी भी अधिकारी/कर्मचारी द्वारा ई. ऑफिस पर लॉगिन और फाइल मुवमेंट नहीँ किया जाता है तो उसका वेतन बाधित किया जायेगा, इसलिये यदि ई. ऑफिस को लेकर किसी प्रकार का संशय या समस्या है तो उसका समाधान करा लें और प्रत्येक दशा में ई. ऑफिस का संचालन किया जाये।
उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों से कहा कि सी0एम0 डैशबोर्ड पर निर्धारित पैरामीटरों पर नियमित रूप से निगरानी रखें और डाटा अद्यतन बनाए रखें। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की शिथिलता के कारण जनपद की रैंकिंग प्रभावित नहीं होनी चाहिए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा निर्देश दिए गए कि जिस विभाग के निर्माण कार्य चल रहे उस विभाग के अधिकारी द्वारा समय समय पर गुणवत्ता कि दृष्टि से निरीक्षण अवश्य किया जाये और हैंडओवर लेने से पूर्व डीपीआर के अनुरूप समस्त कार्य पूर्ण हो गए है या नहीँ इसको भी देखे, प्रत्येक अधिकारी अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करे।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी देवयानी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 विश्राम सिंह सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

850 किग्रा० लहन मौके पर नष्ट 101 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद, 05 अभियोग पंजीकृत

Sat Feb 28 , 2026
लोकेशन रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत रायबरेली, 27 फरवरी. 2026आबकारी आयुक्त महोदय द्वारा दिए गये निर्देश के क्रम मे विशेष प्रवर्तन अभियान के दृष्टिगत जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के आदेशानुसार संयुक्त आबकारी आयुक्त लखनऊ जोन एवं उप आबकारी आयुक्त लखनऊ प्रभार के मार्गदर्शन मे अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध […]

You May Like

advertisement