जिला पंचायत अध्यक्ष रंजना चौधरी ने विकास खण्ड राही में आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन किया

_
लोकेशनरायबरेली
रिपोर्टर अभिषेक कुमार

जिला पंचायत अध्यक्ष रंजना चौधरी ने विकास खण्ड राही में आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन किया_

रायबरेलीः- 04 जून 2026
मा० अध्यक्ष जिला पंचायत रंजना चौधरी ने आज सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा विकास खण्ड राही में केंद्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विभिन्न क्षेत्रों में स्थापित नए कीर्तिमानों पर आधारित तीन दिवसीय प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
कार्यक्रम के दौरान मा० जिला पंचायत अध्यक्ष रंजना चौधरी ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर विभिन्न विभागों की योजनाओं का अवलोकन किया। उन्होंने योजनाओं के संबंध में जानकारी ली तथा निर्देश दिए कि योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाए।
जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के उद्देश्य से संचालित की जा रही हैं। उन्होंने आम नागरिकों से आह्वान किया कि वे इन योजनाओं के प्रति जागरूक होकर उनका अधिकाधिक लाभ उठाएं।
इस अवसर पर उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार ‘‘सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास और सबका प्रयास’’ के मूल मंत्र पर काम कर रही है। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि इन प्रदर्शनियों के माध्यम से समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं की सटीक जानकारी पहुँच रही है।
इस अवसर अति० जिला सूचना अधिकारी कौशलेन्द्र सिंह सहित सूचना विभाग के कर्मचारीगण व मीडिया संस्थान के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहें।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सलोन विधायक अशोक कुमार ने तीन दिवसीय प्रदर्शनी का किया अवलोकन

Fri Jun 5 , 2026
लोकेशन रायबरेली रिपोर्टर विपिन राजपूत सलोन विधायक अशोक कुमार ने तीन दिवसीय प्रदर्शनी का किया अवलोकन रायबरेलीः- 04 जून 2026मा० विधायक सलोन अशोक कुमार ने विकास खण्ड राही परिसर में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा केंद्र सरकार एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा स्थापित किए गए नए कीर्तिमानों […]

You May Like

advertisement