प्रशिक्षु आईपीएस सुश्री अंजना दहिया का जनपदीय व्यवहारिक प्रशिक्षण सफलतापूर्वक सम्पन्न

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : प्रशिक्षु आईपीएस सुश्री अंजना दहिया, थाना प्रभारी प्रेमनगर द्वारा जनपद बरेली में अपना जनपदीय व्यवहारिक प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है। इस अवसर पर पुलिस कार्यालय, बरेली में आयोजित विदाई समारोह के दौरान अनुराग आर्य, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बरेली द्वारा सुश्री अंजना दहिया को पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की गई तथा उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सफल सेवाकाल हेतु शुभकामनाएं दी गईं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रशिक्षण अवधि के दौरान अर्जित अनुभव एवं ज्ञान उनके भावी पुलिस जीवन में उपयोगी सिद्ध होंगे तथा वे अपनी कर्तव्यनिष्ठा एवं नेतृत्व क्षमता से पुलिस सेवा को और अधिक गौरवान्वित करेंगी।
इस अवसर पर जनपद के समस्त पुलिस अधीक्षकगण, क्षेत्राधिकारीगण एवं अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे तथा सभी ने सुश्री अंजना दहिया को उनके भावी दायित्वों हेतु शुभकामनाएं प्रदान कीं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

2027 चुनाव की तैयारी में जुटा अपना दल कमेरावादी, रायबरेली में नए जिलाध्यक्षों की घोषणा

Mon Jun 1 , 2026
लोकेशन रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत 2027 चुनाव की तैयारी में जुटा अपना दल कमेरावादी, रायबरेली में नए जिलाध्यक्षों की घोषणा रायबरेली। अपना दल कमेरावादी के प्रदेश अध्यक्ष सी.एस. पटेल के रायबरेली आगमन पर मलिकमऊ में संगठन की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने और वर्ष 2027 […]

You May Like

Breaking News

advertisement