हमें चाहिए पुरानी पेंशन

आजमगढ़
अटेवा
हमें चाहिए पुरानी पेंशन आज दिनांक 1 फरवरी 2026 को अशोक का पौधा राजघाट पर पुरानी पेंशन के नाम लगाते हुए जिला अध्यक्ष सीपी यादव ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु जी के नेतृत्व में दिन रविवार को ग्रामीण सफाई कर्मचारियों द्वारा कहीं ना कहीं पौधा लगाया जाता है जब तक हमारे हक की लड़ाई पुरानी पेंशन बहाल नहीं होती तब तक हम इसी तरह पौधा लगाते रहेंगे गुलाब चौरसिया ने बताया कि हम पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग करते हैं और करते रहेंगे देश के प्रधानमंत्री जी से प्रदेश के मुख्यमंत्री जी से वृक्षारोपण के माध्यम से पुरानी पेंशन की बहाली की मांग करते हुए जब तक हम लोगों की पुरानी पेंशन बहाल नहीं होती तब तक लड़ाई इसी तरह चलती रहेगी सुनील सिंह ने बताया कि अर्धसैनिक बल जो सीमा पर अपनी जान की आहुति दे देते हैं हम उनके लिए लगातार लड़ाई लड़ रहे हैं।
अभय चौहान ने बताया कि पेंशन हमारे जीवन का बुढ़ापे का सहारा है सरकार को उसे लागू करना चाहिए जब तक लागू नहीं होती है तब तक हम इसी तरह लड़ाई लड़ते रहेंगे सुनील यादव ने बताया कि जनपद के अटेवा के जिला अध्यक्ष सुभाष चंद्र यादव जीके अध्यक्षता में पेंशन बहाली के लिए लड़ाई जोरदार ढंग से लड़ी जा रही है यह लड़ाई तब तक चलती रहेगी जब तक हमारे हक की लड़ाई पुरानी पेंशन लागू नहीं होती तब तक हम इसी तरह लड़ते रहेंगे। रविदास जयंती के अवसर पर पौधा रोपड़ करते हुए।
आज के पौधारोपण में जिला अध्यक्ष सीपी यादव वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष गुलाब चौरसिया अभय चौहान सुनील सिंह सुनील यादव अब्दुल इश्तियाक श्री कृष्णा यादव रामबचन कमलेश कुमार इरफान जागृति प्रसाद आसमा खातून एहसान जान मोहम्मद रामसामऊद श्री कृष्णा यादव मोहम्मद असलम विनोद कुमार आदि लोग मौजूद रहे राजघाट जनपद आजमगढ़



