तन मन धन से किसानों के साथ जिला अध्यक्ष राजा शुक्ला

छिबरामऊ कन्नौज

तन मन धन से किसानों के साथ जिला अध्यक्ष राजा शुक्ला
जिला संवाददाता प्रशांत कुमार त्रिवेदी/सुमित मिश्रा
छिबरामऊ तहसील परिसर में पिछले कई दिनों से धरना प्रदर्शन जारी है जिसमें सैकड़ों की संख्या में किसान धरना धर अपना रोष व्यक्त कर रहे हैं छिबरामऊ क्षेत्र के भगवंत पुर गांव में चकबंदी प्रक्रिया से नाराज किसानों ने धरना प्रदर्शन किया था जो आज भी निरंतर जारी है भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष राजा शुक्ला में धरना प्रदर्शन कर रहे किसानों से वार्ता की हर संभव मदद दिलाई जाने का भरोसा दिलाया वही महिला जिला अध्यक्ष सुमन देवी किसानों के साथ बैठकर धरना प्रदर्शन जारी रखा संघर्ष समिति भगवंतपुर के अध्यक्ष गौरव यादव महासचिव शुभम त्रिपाठी एडवोकेट वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम अवतार उपाध्यक्ष दिनेश चतुर्वेदी कोषाध्यक्ष अनार सिंह की अगुवाई में आज 16 दिन तहसील परिसर छिबरामऊ में धरना प्रदर्शन जारी रहा किसान यूनियन की महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सुमन देवी महिलाओं ने तहसील परिसर छिबरामऊ में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष ने बताया कि कल भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय पवन ठाकुर अपनी टीम के साथ शिव रामू तहसील परिसर में पहुंचकर किसानों से वार्ता करेंगे वही धरना प्रदर्शन में दर्जनों की संख्या में किसान मौजूद रहे

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पक्के भवन की लगाए आस झोपड़ी में रहकर कर रहे गुजारा

Tue Mar 9 , 2021
तालग्राम कन्नौज पक्के भवन की लगाए आस झोपड़ी में रहकर कर रहे गुजाराजिला संवाददाता प्रशांत कुमार त्रिवेदी/सुमित मिश्राजनपद कन्नौज तालग्राम क्षेत्र के ग्राम पंचायत तिलक सराय के ग्रामसभा सुताह गांव में आवास ना मिलने के कारण दर-दर भटक रहा गरीब परिवार l पीड़ित का कहना है कि हमारे ग्राम प्रधान […]

You May Like

advertisement