एडीएम की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न

रायबरेली
रिपोर्टर विपिन राजपूत

एडीएम की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न_

सुरक्षित व सुगम यातायात के लिए दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश

रायबरेलीः- 27 फरवरी 2026
जिलाधिकारी हर्षिता माथुर निर्देशन में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में सड़क सुरक्षा को लेकर व्यापक चर्चा की गई तथा यातायात व्यवस्था को और अधिक सुरक्षित एवं सुगम बनाने हेतु आवश्यक निर्देश जारी किए गए।
बैठक का मुख्य एजेंडा राजमार्गों पर अवैध रूप से निर्मित अवैध कटों को बंद कराना, राष्ट्रीय राजमार्गाे पर नियमित रूप से प्रभावी पेट्रोलिंग किया जाना, राष्ट्रीय राजमार्गाे पर पार्किंग व्यवस्था, सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित की गयी प्रवर्तन कार्यवाही, इन्ट्रीग्रेटेड रोड एक्सीडेन्ट डाटाबेस में विभिन्न विभागों द्वारा रोड एक्सीडेन्ट के सम्बन्ध में एन्ट्री को अद्यतन किया जाना, जनपद में स्थित विभिन्न चौराहों को यातायात की दृष्टि से सुगम व सरल बनाना, सड़कों पर विभिन्न प्रकार के अतिक्रमणों को हटाना, ब्लैक स्पॉट्स के निवारण के सम्बन्ध में समीक्षा की गई।
अपर जिलाधिकारी ने पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की भी जानकारी ली। जनपद में सुरक्षा के दृष्टिगत बिना फिटनेस के चलने वाले वाहनों पर प्रवर्तन की प्रभावी कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि मानक विहीन व पुराने हो चुके वाहनों को सीज करने की कार्रवाई की जाए तथा रॉन्ग साइड चलने वाले वाहनों पर सख्त कार्रवाई हो। उन्होंने कहा कि नेशनल हाईवे पर एंबुलेंस पेट्रोलिंग व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जाए। ड्रिकिंग डाईव व ओवर स्पीड एवं बगैर नम्बरों की गाड़ी चलाने वालों पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
अपर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं। हिट एंड रन मामलों में परिवहन विभाग को कराधान अधिनियम/नियमावली के अंतर्गत प्रतिकार कार्रवाई सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए।
बैठक में पीडब्ल्यूडी अधिशासी अभियंता महिपाल सिंह, एआरटीओ प्रवर्तन उमेश चंद कटियार, ईओ नगर पालिका स्वर्ण सिंह, एसीएमओ डॉ0 अरविंद कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह, क्षेत्राधिकारी ट्रैफिक अमित सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जनगणना 2027 के जिला स्तरीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

Fri Feb 27 , 2026
प्रथम चरण में 1 से 30 मई तक होगा मकान सूचीकरण जगदलपुर, 27 फरवरी 2026/ भारत सरकार के जनगणना कार्य निदेशालय के दिशा-निर्देशों के अनुरूप बस्तर जिले में जनगणना 2027 के सफल क्रियान्वयन हेतु जमीनी तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी कड़ी में आज कलेक्टोरेट के प्रेरणा हॉल में दो […]

You May Like

Breaking News

advertisement