गणेश चतुर्थी पर्व पर उन्नत भारत सेवाश्री अवार्ड से भारत के दिव्य रत्नों को किया सम्मानित

गणेश चतुर्थी पर्व पर उन्नत भारत सेवाश्री अवार्ड से भारत के दिव्य रत्नों को किया सम्मानित।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

दिल्ली के कंस्टीटूशन क्लब में किया गया सम्मानित।
दिल्ली स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक डॉ. सुनील रहेजा, डा. संजीव कुमारी, डा. आशीष अनेजा, दिनेश कुमार , वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक इत्यादि दिव्य रत्नों को किया गया सम्मानित।
संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुषमा नाथ ने किया सम्मानित।
महामंडेलश्वर स्वामी विद्यागिरि जी महाराज ने अपने संबोधन में आज गणेश चतुर्थी की शुभकामना के साथ जनकल्याण के लिए दिव्य विभूतियों को प्रेरित भी किया और कहा संत समाज हमेशा आपके साथ है।

नई दिल्ली : उन्नत भारत सेवाश्री अवार्ड समारोह दिल्ली के कंस्टीटूशन क्लब में संपन्न किया गया। संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सुषमा नाथ द्वारा कार्यक्रम का सञ्चालन किया गया, एवं मुख्या अतिथि पद्मश्री विजय चोपड़ा, वशिष्ठ अतिथि संत महामंडल की अध्यक्षा महामंडेलश्वर 1008 स्वामी विद्यागिरि जी महाराज, नागरिक अभिनन्दन प्राप्त डॉ. एस एम् रहेजा, डॉ. समरेन्दु मोहंती, डॉ. अर्जुन सैनी समेत अनेकों प्रख्यात धुरंधरों द्वारा दिल्ली में अनेकों विभूतियों को सम्मानित किया गया।
संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उनके पति स्व० श्री भारत प्रेम नाथ द्वारा किये गए कार्यों को उनके बाद इस प्रथम अवार्ड समारोह में याद किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उन्होंने स्व० भारत प्रेम जी का शुक्रिया अदा किया की वे समाज में जनचेतना का संचार करने हेतु अपना सारा जीवन सेवा में लगा कर चले गए।
संस्था के युवा अध्यक्ष ने संस्था के भावी कार्यक्रमों का ब्यौरा भी दिया। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. आर के मिढ़ा एवं सुरेश जैन द्वारा सर्वधर्म सम्मान द्वारा हिन्दू, सिख व् जैन धर्म गुरुजनो का सम्मान किया गया।
हर वर्ष की भाँती इस वर्ष भी विभिन्न श्रेणियों में विभूतियों को अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। सिविल सर्विस में इस वर्ष चार नाम शामिल किये गए जिनमे, हिमाचल प्रदेश एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस के विवेक महाजन, पूर्व पुलिस महानिरीक्षक सुरेश कुमार शर्मा, इंस्पेक्टर संजय कुंडू, एवं बीर सिंह नेगी शामिल हैं। चिकित्सा रत्न हेतु इस वर्ष तीन नामों का चयन किया गया। डॉ. रितु चौहान, डॉ. आशीष अनेजा, डॉ. अनिल अरोड़ा को दिया गया चिकित्सा रत्न। इस वर्ष शिक्षा जगत में इस वर्ष डॉ. आर पी सैनी, डॉ. संजीव कुमारी, आर आल्विन देवदास, रिषभ गुप्ता, डॉ. हरी सिंह रावत, एवं ग्रीन आइकॉन स्कूल के संस्थापक प्रवीण कुमार शर्मा का चयन किया गया। जनकल्याण वाहिनी हेतु कानून श्रेणी में पूर्व जज ओपी गुप्ता, पूर्व जज सज्जन जिंदल सहित अधिवक्ता संदीप कुमार, अधिवक्ता दीपक सैनी का चयन किया गया। समाज रत्न में चरणजीत सिंह, मदन लाल परदेसी, अशोक भगत, हरीश हंस, विनीत अग्रवाल, डॉ. परमजीत सिंह रानू एवं वीरेंदर सिंह को दिए गए पुरूस्कार। पत्रकारिता जगत में वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक, दिनेश कुमार सहित अतुल सिंघल एवं कृष्ण धमीजा को किया गया सम्मानित। इस वर्ष ख़ास अवार्ड नितिन ललित को उनके अद्भुत इनोवेशन हेतु दिया गया, जिनके द्वारा ईजाद किये गए गमले घर में ही साग सब्ज़ी उगाते हैं एवं पानी भी बचाते हैं।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिहार: राष्ट्रीय नाई महासभा में किया प्रखंड स्तरीय बैठक

Thu Sep 1 , 2022
राष्ट्रीय नाई महासभा में किया प्रखंड स्तरीय बैठक हाजीपुर(वैशाली)राष्ट्रीय नाई महासभा एवं सामाजिक न्याय संघर्ष मोर्चा के तत्वाधान में जिले के जंदाहा स्थित कार्यालय पर प्रखंड स्तरीय बैठक किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता युगल ठाकुर एवं संचालन राजद के प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार ठाकुर ने किया।इस बैठक को जिला अध्यक्ष महेंद्र […]

You May Like

advertisement