संभाग स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन 16 एवं 17 फरवरी को लाइवलीहुड कॉलेज जगदलपुर में

उत्तर बस्तर कांकेर, 11 फरवरी 2026/ कौशल विकास तकनीकी एवं रोजगार विभाग द्वारा 16 एवं 17 फरवरी को प्रातः 11 बजे से सायं 04 बजे तक शासकीय लाईवलीहुड कॉलेज आड़ावाल जगदलपुर में संभाग स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा, जिसमें निजी क्षेत्र के तकनीकी एवं गैर तकनीकी के लगभग 1502 पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार लिया जाएगा।  
      जिला रोजगार अधिकारी श्री बी.आर. ठाकुर ने बताया कि संभाग स्तरीय रोजगार मेला में इच्छुक आवेदकां का साक्षात्कार 16 एवं 17 फरवरी सोमवार व मंगलवार निर्धारित है। जो आवेदक रोजगार मेला हेतु पूर्व में पंजीयन नहीं किया है वे पोर्टल erojgar.cg.gov.in पर अपना ऑनलाइन आवेदन कर रिक्त पदां की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आवेदक अपने समस्त दस्तावेज जीवित पंजीयन कार्ड, आधार कार्ड, अनुभव प्रमाण-पत्र, पासपोर्ट साईज फोटो, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र की मूल एवं छायाप्रति के साथ निर्धारित तिथि पर रोजगार मेला स्थल में अपनी उपस्थिति दे सकते हैं। इस संबंध मे विस्तृत जानकारी के लिए इच्छुक आवेदक अपने जिला रोजगार कार्यालय, नजदीकी आईटीआई, पॉलिटेक्निक कॉलेज एवं लाईवलीहुड कॉलेज से प्राप्त किया जा सकता है।  

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लक्ष्य कोचिंग संस्थान में प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु सफलता के गुरु मंत्र साझा

Wed Feb 11 , 2026
कोंडागांव, 11 फरवरी 2025/ जिला प्रशासन द्वारा जिले के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए लक्ष्य निःशुल्क कोचिंग संस्थान संचालित की जा रही है। जहाँ जिले के अधिकारी समय-समय पर युवाओं को मार्गदर्शन के लिए अपना अनुभव साझा करते हैं। इसी कड़ी में जिला पंचायत के अकाउंट ऑफिसर […]

You May Like

advertisement