Uncategorized

बरेली में मण्डल स्तरीय खादी सेमिनार का हुआ शुभारम्भ

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : उ0प्र0 खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में खादी के शोध, डिजाइन, मानकीकरण एवं प्रचार-प्रसार के अंतर्गत खादी के प्रमोशन हेतु एक दिवसीय मण्डल स्तरीय खादी सेमिनार का शुभारम्भ मा0 विधायक कैण्ट के प्रतिनिधि अरुण कश्यप द्वारा अर्बन हाट में फीता काट कर किया गया।
सेमिनार का उददे्श्य खादी की पर्यावरण अनुकूल, स्वदेशी, प्राकृतिक एवं सस्टेनेबल फैब्रिक एवं अन्य विशेषताओं के प्रति आम जनमानस को जागरूक कर खादी को युवा पीढ़ी में आधुनिक फैशन फैब्रिक के रूप में प्रमोट किया जाना है। सेमिनार में आत्मनिर्भर भारत एवं ग्रामीण स्वरोजगार में खादी की भूमिका सम्बन्धी महत्ता के सम्बन्ध में वृहद स्तर पर जागरूकता एवं प्रचार-प्रसार, आधुनिक फैशन में ‘‘खादी फॉर फैशन-खादी फॉर नेशन’’ थीम एवं खादी उत्पादों को नई पीढ़ी को उपयोग करने हेतु डा0 लक्ष्मी असिस्टेंट प्रोफेसर(फैशन डिजाइनिंग), डा0 ज्योति गुप्ता असिस्टेंट प्रोफेसर(फैशन डिजाइनिंग) साहू रामस्वरूप महिला महाविद्यालय, निखिल सिंह प्रबन्धक जानकी सेवा संस्थान लखमीपुर खीरी एवं मंत्री क्षेत्रीय गॉधी आश्रम पीलीभीत द्वारा व्याख्यान दिया गया तथा खादी को अधिक से अधिक प्रयोग करने हेतु लोगों को प्रोत्साहित किया गया एवं इस कार्यक्रम के दौरान खादी नीति के अन्तर्गत चयनित 10 लाभार्थियों को निःशुल्क पॉपकार्न मेकिंग मशीनों का वितरण मा0 विधायक के प्रतिनिधि द्वारा किया गया।
इस अवसर पर परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी मनोज कुमार गुप्ता, मण्डलीय जनपदों के जिला ग्रामोद्योग अधिकारी/कर्मचारी तथा अन्य गणमान्य आम जनमानस व्यक्ति उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel