मंडल रेल प्रबंधक श्री राजेश अग्रवाल ने सेवा सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों को कहां कि वह अपनी पेमेंट का उपयोग जिम्मेदारियां वाले कार्यों में लगाएं

मंडल रेल प्रबंधक श्री राजेश अग्रवाल ने सेवा सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों को कहां कि वह अपनी पेमेंट का उपयोग जिम्मेदारियां वाले कार्यों में लगाएं

17 मार्च फिरोजपुर {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}

फिरोजपुर मंडल में विडियो कांफ्रेंस के माध्यम से फरवरी-2021 में सेवानिवृत हुए सभी रेल कर्मियों से मंडल रेल प्रबंधक श्री राजेश अग्रवाल ने उनके समापन देय भुगतान के सम्बन्ध में बातचीत किया | सेवानिवृत रेल कर्मियों को जम्मू तवी, पठानकोट, अमृतसर, जालंधर, लुधियाना तथा फिरोजपुर में मुख्य हित निरीक्षक के कार्यालय में बुलाया गया था | फरवरी माह में 57 रेल कर्मियों को लगभग 16.60 करोड़ रूपये समापन देय का भुगतान किया गया | इस विडियो कांफ्रेंस में वरि. मंडल कार्मिक अधिकारी श्री अभिषेक ठाकुर, मंडल कार्मिक अधिकारी श्री चंद्रशेखर, मंडल वित्त प्रबंधक श्री जय भगवान तथा मंडल के हित निरीक्षकों ने भाग लिया |

   इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक ने सेवानिवृत रेलकर्मियों को संबोधित करते हुए उनके द्वारा की गई रेल सेवा हेतू आभार व्यक्त किया एवं उनके सुखद जीवन की कामना की | उन्होंने बताया कि सेवानिवृत के पश्चात् 6 तरह का भुगतान किया जाता है जिसमें पीपीओ, ग्रेचुएटी, कम्मुटेशन, लीव इन कैशमेंट, जीआईएस तथा पीएफ | उन्होंने सभी सेवानिवृत रेलकर्मियों से कहा कि सर्वप्रथम अपनी पेमेंट का उपयोग जिम्मेदारियों वाली कार्यों में करें | अगर घर ना हो तो अवश्य घर बनवाएं | पीपीओ को अच्छी तरह पढ़े, अगर उसमें कोई त्रुटी हो तो अविलम्ब अपने हित निरीक्षक को बताएं ताकि इसमें सुधार हो सकें |

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ਵਧੀਕ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ (ਵਿਕਾਸ) ਨੇ ਲਗਵਾਈ ਕਰੋਨਾ ਵੈਕਸੀਨ ਦੀ ਪਹਿਲੀ ਡੋਜ਼

Wed Mar 17 , 2021
ਮੋਗਾ : ਸ਼ਰਮਾ ਵਧੀਕ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ (ਵਿਕਾਸ) ਨੇ ਲਗਵਾਈ ਕਰੋਨਾ ਵੈਕਸੀਨ ਦੀ ਪਹਿਲੀ ਡੋਜ਼ ਡੀ.ਪੀ.ਆਰ.ਓ. ਦਫ਼ਤਰ ਦੇ ਸਮੂਹ ਸਟਾਫ਼ ਨੇ ਵੀ ਲਗਵਾਈ ਕਰੋਨਾ ਦੀ ਦੂਸਰੀ ਡੋਜ਼ ਕਰੋਨਾ ਵੈਕਸੀਨੇਸ਼ਨ ਪੂਰੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਸੁਰੱਖਿਅਤ-ਸੁਭਾਸ਼ ਚੰਦਰ ਮੋਗਾ : ਵਧੀਕ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਵਿਕਾਸ ਸ੍ਰੀ ਸੁਭਾਸ਼ ਚੰਦਰ ਨੇ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਕਰੋਨਾ ਤੋਂ ਬਚਾਅ ਲਈ […]

You May Like

advertisement