सेवानिवृत्त कर्मचारियों से मंडल रेल प्रबंधक श्री राजेश अग्रवाल ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से की बात

फिरोजपुर 16 जून {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}:-

फिरोजपुर मंडल में विडियो कांफ्रेंस के माध्यम से मई-2021 में सेवानिवृत हुए सभी रेल कर्मियों से मंडल रेल प्रबंधक श्री राजेश अग्रवाल ने उनके समापन देय भुगतान के सम्बन्ध में बातचीत किया | सेवानिवृत रेल कर्मियों को जम्मू तवी, पठानकोट, अमृतसर, जालंधर, लुधियाना तथा फिरोजपुर में मुख्य हित निरीक्षक के कार्यालय में बुलाया गया था | मई माह में 42 रेल कर्मियों को लगभग 11 करोड़ रूपये समापन देय का भुगतान किया गया | इस विडियो कांफ्रेंस में वरि. मंडल कार्मिक अधिकारी श्री अभिषेक ठाकुर, मंडल कार्मिक अधिकारी श्री चंद्रशेखर, मंडल वित्त प्रबंधक श्री जय भगवान तथा मंडल के हित निरीक्षकों ने भाग लिया |

 मंडल रेल प्रबंधक ने बताया कि फिरोजपुर मंडल उत्तर रेलवे का पहला मंडल है जहाँ कोरोना काल के दौरान पिछले वर्ष जून माह में इसकी शुरुआत की गई थी | इस कांफ्रेंस को शुरू करने का मकसद सेवानिवृत रेलकर्मियों के भुगतान सम्बन्धी लगभग सभी समस्याओं का निस्तारण इसी बैठक में करने हेतु किया गया था | उन्होंने सेवानिवृत रेलकर्मियों को संबोधित करते हुए उनके द्वारा की गई रेल सेवा हेतू आभार व्यक्त किया एवं उनके सुखद जीवन की कामना की | उन्होंने सभी से कहा कि अपनी भुगतान राशी का उपयोग सोच-समझ कर करें क्योंकि इसके पश्चात् आपको इतनी बड़ी रकम नहीं मिलेगी | आप अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करें तथा जिनके पास अपना घर नहीं है वे घर अवश्य बनाएं |

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ਸਾਂਝਾ ਅਧਿਆਪਕ ਮੋਰਚਾ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਵੱਲੋਂ ਮੰਗਾਂ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਸਿੱਖਿਆ ਸਕੱਤਰ ਦੇ ਦਫਤਰ ਦੇ ਘਿਰਾਓ ਦੀਆਂ ਤਿਆਰੀਆਂ ਜ਼ੋਰਾ ਤੇ

Wed Jun 16 , 2021
ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਤੋਂ ਵੱਡੀ ਗਿਣਤੀ ਚ ਅਧਿਆਪਕ ਹੋਣਗੇ ਸ਼ਾਮਿਲ: ਭੁੱਲਰ, ਭੁੱਟੋ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ 16 ਜੂਨ[ਕੈਲਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੰਵਾਦਦਾਤਾ]:- ਸਾਂਝਾ ਅਧਿਆਪਕ ਮੋਰਚਾ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਦੇ ਆਗੂਆਂ , ਨਵੀਨ ਕੁਮਾਰ ਸਚਦੇਵਾ,ਬਲਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਭੁੱਟੋ, ਬਲਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਸੰਧੂ,ਬਾਜ ਸਿੰਘ ਭੁੱਲਰ ਨੇ ਮੀਟਿੰਗ ਦੌਰਾਨ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਸਿੱਖਿਆ ਸਕੱਤਰ ਵੱਲੋਂ ਅਧਿਆਪਕਾਂ (ਵੋਕੇਸ਼ਨ ਕਾਡਰ) ਨੂੰ ਗਰਮੀ ਦੀਆਂ ਛੁੱਟੀਆਂ ਹੋਣ […]

You May Like

advertisement