
(पंजाब) फिरोजपुर 21 मार्च [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=
दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा 22 मार्च से 28 मार्च तक श्री राम कथा का भव्य आयोजन रामलीला ग्राउंड,सुखाड़िया सर्कल में होने जा रहा है।कथा के उपलक्ष्य में भव्य मंगल कलश यात्रा का आयोजन किया गया। कलश यात्रा से पहले विकेश मेहता ने परिवार सहित पूजन में हिस्सा लिया।कलश यात्रा का शुभारम्भ सांसद प्रतिनिधि प्रियंका बेलान,चेष्ठा सरदाना,प्रेम गुरु जी,जगदीश सिडाना,राजकुमार जोग,साध्वी सोनिया भारती,साध्वी बागेशा भारती ने भगवा ध्वज लहराकर किया।इस अवसर पर स्वामी प्रेमप्रकाशानंद जी, स्वामी प्रजापत्यानंद जी, स्वामी चंद्रशेखरानंद जी और स्वामी धीरानंद जी, डॉ ओ.पी.गोयल, आशीष राठौर,अमरनाथ अरोड़ा, किरण जग्गा,किशन खारिवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे।यात्रा में 501 सौभाग्यवती माताओं बहनों ने मंगल कलश को धारण कर हिस्सा लिया। कलश यात्रा में अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस के उपलक्ष्य में पर्यावरण संरक्षण से सम्बन्धित सन्देश युवा भाई बहनों ने अपने हाथों में पकड़े हुए थे। इसके अलावा नशा न करे,गो सेवा आदि सन्देश भी दिया गया।सनातन धर्म के जयकारों से सारा वातावरण राममय हो गया।
कलश यात्रा एल ब्लॉक श्री हनुमान मन्दिर से चलकर शहर के मुख्य बाजारों से होते हुए कथा स्थल पहुंची। अनेक स्थानों पर कलश यात्रा का अभिनंदन पुष्प वर्षा और प्रभु भगतों को प्रसाद वितरण कर किया।
स्वामी धीरानंद जी ने बताया कि सनातन धर्म के प्रचार प्रसार के लिए संस्थान पूरे विश्व में ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता रहता है। स्वामी जी ने कहा कि हमें सनातनी होने पर गर्व करना चाहिए और हमेशा ही सनातन धर्म का प्रचार करते रहना चाहिए।


