दिव्यांगजन कड़ी मेहनत कर दिव्यांगता को अवसर में बदलें – सुश्री शशिकांता राठौर

जांजगीर-चांपा, 3 दिसंबर, 2021/  अन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर समाज कल्याण विभाग, राजीव गांधी शिक्षा मिशन सर्व शिक्षा अभियान के संयुक्त तत्वाधान में जिले के दिव्यांगजनों हेतु 02 और 03 दिसम्बर  को दो दिवसीय जिला स्तरीय खेल-कूद सांस्कृतिक प्रतियोगिता एवं दिव्यांगजनों के प्रति समाज में सम्मान एवं सकरात्मक दृष्टिकोण विकसित करने के लिए जागरूकता शिविर का आयोजन किया जा रहा है।  आज प्रथम दिन ट्रायसायकल रेस, बैशाखी दौड़ एवं कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम की मुख्य अतिथि  के रूप में सुश्री शशिकांता राठौर  सदस्य छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग उपस्थित थीं। अध्यक्षता श्री भगवान दास गढ़ेवाल  अध्यक्ष नगर पालिका जांजगीर-नैला  ने की ।  विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री रामबिलास राठौर सभापति, नगर पालिका जाजगीर-नैला, श्री अनिल राठौर एडवोकेट  उपस्थिति थे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुश्री शंशिकाता राठौर ने  दिव्यांगों को कड़ी मेहनत करने और  दिव्यांगता को अवसर में बदलने के लिए प्रेरित किया। श्री भगवान दास गढ़ेवाल  द्वारा दिव्यांगों के लिए जिला मुख्यालय में रेन बसेरा स्थापित करने की बात कही। श्री टी.पी. भावे उप संचालक, समाज कल्याण द्वारा  प्रतिवेदन  प्रस्तुत किया  एवं दिव्यांगजनों के लिए संचालित योजनाओं के सम्बंध में जानकारी दी। श्री अनिल राठौर एडवोकेट ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। आदर्श दिव्यांग एवं तृतीय लिंग सेवा संस्थान छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष श्री कैलाश जांगडे एवं जिला अध्यक्ष श्री अरविंद कुमार,  छत्तीसगढ़ निःशक्तजन अधिकार सहयोग समिति के जिला अध्यक्ष एवं एल्डरमेन श्री ईकबाल अंसारी एवं छत्तीसगढ़ दिव्यांग कल्याण संघ के महासचिव श्री प्रताप गोंड द्वारा संगठित एवं समन्वित प्रयास कर कार्यक्रम के आयोजन में योगदान दिया।
प्रतियोगिताओं के परिणाम –
 ट्रायसायकल रेस (पुरुष वर्ग)- प्रथम स्थान धरमवीर, द्वितीय स्थान विभीषण निषाद ‌
 ट्रायसायकल रेस (महिला वर्ग) –  प्रथम प्रभा बरेठ, द्वितीय कुमारी केंवट।
 बैशाखी दौड़ (पुरुष वर्ग) –  प्रथम स्थान शत्रुहन धीवर।
  बैशाखी दौड़ (महिला वर्ग) – प्रथम स्थान सावित्री पैगवार।
 कबड्डी प्रतियोगिता (पुरूष वर्ग)- प्रथम स्थान नवागढ़ और द्वितीय स्थान पामगढ़ ‌

 प्रतियोगिता के दौरान व्यायाम शिक्षक श्री प्रीतम गढ़ेवाल, श्री रामकृष्ण परमहंस तिवारी, श्री चन्द्रशेखर महतो, क्रिकेट कोच ईशू हाशमी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन श्री दीपक यादव ने किया।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

5, 7 और 9 दिसंबर को 3-3 विकास खंड में चलाया जाएगा कोविड टीकाकरण महाअभियान

Fri Dec 3 , 2021
 जांजगीर-चांपा, 03 दिसंबर, 2021/ कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुमार शुक्ला के मार्गदर्शन  में कोविड टीकाकरण महाअभियान का आयोजन 5, 7 और 9 दिसंबर को किया जा रहा है। महाअभियान के प्रथम दिन 5 दिसंबर को बलौदा, मालखरौदा और बम्हनीडीह में कोविड  टीकाकरण का महाअभियान चलाया  जाएगा। इसी प्रकार 7 दिसंबर को […]

You May Like

advertisement