अम्बेडकर नगर:न्याय के लिए दिव्यांग का अनशन जारी

अम्बेडकरनगर। आलापुर तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत मुबाकरपुर पिकार में चकमार्ग, नाली, घूर गड्ढा, चारागाह की जमीन पर किए गए अवैध कब्जे के खिलाफ दिव्यांग राम सुमेर तिवारी का कलेक्ट्रेट के निकट रविवार को भी अनशन जारी रहा।
न्याय के लिए दिव्यांग राम सुमेर तिवारी बीते एक सप्ताह से अनशन पर है। अनशनकारी का स्वास्थ्य बिगड़ने पर रविवार को नायब तहसीलदार आलापुर सत्यपाल प्रजापति व पुलिस की मौजूदगी में चिकित्सकों ने उनके स्वास्थ्य की जांच किया। अनशनकारी ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी चकमार्ग से अतिक्रमण नहीं हटवाया गया। खेल मैदान व घूर गड्ढे पर दबंगों ने अवैध निर्माण कर लिया है। शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई। तहसीलदार आलापुर भी अनशन स्थल पर पहंुच कर अनशनकारी से पूछताछ किया। दूसरी तरफ चकबंदी अधिकारी अकबरपुर की जांच आख्या के अनुसार चकमार्ग, बंजर, नाली पर कोई अवैध निर्माण नहीं पाया गया है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

तिर्वा कन्नौज:सबका दल यूनाइटेड से जिला अध्यक्ष बने विवेक राजपूत

Mon Jul 19 , 2021
वी वी न्यूज़ तिर्वा सदर संवाददाता अवनीश कुमार तिवारी इंदरगढ़ कन्नौज/ इंदरगढ़ कस्बे के पटेल नगर तिराहे पर रहने वाले विवेक राजपूत को सबका दल यूनाइटेड से कन्नौज जिला अध्यक्ष बनाया गया l जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर लोगों ने खुशी जाहिर की l उनके आवास पर पहुंचकर लोगों ने […]

You May Like

Breaking News

advertisement