कुरुक्षेत्र के शिरडी सांई मन्दिर में जरुरतमंदों को सामान और मिठाई बांटकर मनाई दिवाली

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 941619187
छाया – वीना उमेश गर्ग।

श्रद्धालुओं ने किए शिरड़ी साईं के दर्शन।

कुरुक्षेत्र,5 नवम्बर :- श्री शिरड़ी सार्ईं सेवा संघ द्वारा कालेश्वर तीर्थ में बने शिरड़ी सांई मंदिर में वीरवार सायं जरुरतमंदों को सामान और मिठाई बांटकर दिवाली मनाई गई।पूरे मंदिर परिसर में रंग बिरंगी रोशनी व फूलमालाओं से सजावट की गई। मंदिर में बड़ी संख्या में आए साईं भक्तों ने भाग लिया। मंदिर में संघ के अध्यक्ष डा. विजय शर्मा ने श्री सांईसत् चरित्र का सार बताया।इसके बाद मंदिर में साईं भक्तों ने दीपमाला बनाते हुए एक साथ भजन दीपावली मनाई सुहानी, मेरे साईं के हाथों में जादू का पानी गाया।मंदिर में आए जरुरतमंदों को भोजन,वस्त्र और मिठाई बांटी गई।साईं भक्तों ने गुरू स्थान की परिक्रमा कर धूनि माई पर अगरबत्तियां लगाई और धूप आरती में भाग लिया।साई आरती में पुजारी विजय दत्त,श्याम सुदंर सेठी,परविन्द्र मनचंदा,राजेश्वर,सुरेश कुमार, प्रवीण शर्मा,रमण बंसल,यश अरोड़ा,सत्य प्रकाश,धीरज मैहता, तरूण ढींगढ़ा, भूषण मुंजाल, गगनदीप ढींगड़ा, गौरव गर्ग,केशव मिगलानी,अनिल अरोड़ा,ममता अरोड़ा और कमलेश आदि शामिल रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

संत समाज के त्याग से ही देश व समाज में बनी है सद्भावना,सांसद नायब सिंह सैनी, विधायक सुभाष सुधा, महंत बंसीपुरी महाराज सहित अन्य संतों ने देखा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सीधा प्रसारण

Fri Nov 5 , 2021
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161- 91877 केदारनाथ से प्रधानमंत्री ने दिया संतों के नाम संदेश।सांसद व विधायक ने स्थानेश्वर महादेव मंदिर में की पूजा अर्चना। कुरुक्षेत्र 5 नवंबर :- संत समाज के त्याग से ही समाज व देश में सद्भावना बनी हुई है। इस संत समाज […]

You May Like

advertisement