जयराम पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया दीपावली पर्व

जयराम पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया दीपावली पर्व।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
संवाददाता – गीतिका बंसल दूरभाष – 9416191877

विद्यार्थियों ने दी प्रस्तुतियां।

कुरुक्षेत्र, 10 नवम्बर : देशभर में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष एवं श्री जयराम शिक्षण संस्थान के चेयरमैन ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से गतिमान श्रीमती केसरी देवी लोहिया जयराम पब्लिक स्कूल में दीपावली पर्व धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने नाटक और सुंदर नृत्य की प्रस्तुति दी। जूनियर विंग के विद्यार्थियों ने रामायण पर आधारित कहानी को नाटक के माध्यम से प्रस्तुत किया। सीनियर विंग की विद्यार्थियों ने बधाई हो बधाई हो दीपावली और आज की यह रात करे दूर अंधेरा गीत पर आधारित नृत्य की प्रस्तुत करते हुए इको फ्रेंडली दिवाली मनाने का संदेश दिया।
12 वीं कक्षा की छात्रा अनुष्का ने दीपावली पर्व के महत्व और सिमरन ने बाल दिवस पर कविता की सुंदर प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के अंत में स्कूल प्रिंसिपल अंजू अग्रवाल ने दीपावली की शुभकामना देते हुए कहा कि बच्चों द्वारा प्रस्तुत किया गया कार्यक्रम सराहनीय था। दीपावली का प्रकाश सभी के जीवन में अच्छाई लेकर आए और मां लक्ष्मी की कृपा सभी पर बनी रहे। सरस्वती सदन से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया था। कार्यक्रम में कविता, वंदना, ममता, मृदुला रावत, रमा, मनीषा इत्यादि अध्यापिकाएं मौजूद रही।
कार्यक्रम में प्रस्तुति देते हुए नन्हे बच्चे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज़मगढ़ : दीपोत्सव का जीवन के हर क्षेत्र में बहुत महत्व है:एसडीएम

Sat Nov 11 , 2023
दीपोत्सव का जीवन के हर क्षेत्र में बहुत महत्व है:एसडीएम सगड़ी /आजमगढ़ सगड़ी तहसील के अंतर्गत स्थित सेंट जेवियर स्कूल जीयनपुर में शुक्रवार को 21000 दीप जलाकर भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। उपजिलाधिकारी सगड़ी अतुल गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर दीपोत्सव का शुभारंभ किया। दीपोत्सव का शुभारंभ करते हुए […]

You May Like

advertisement