श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत के अंतर्गत महाराजा अग्रसेन सीनियर पब्लिक स्कूल में दीपावली उत्सव का आयोजन

श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत के अंतर्गत महाराजा अग्रसेन सीनियर पब्लिक स्कूल में दीपावली उत्सव का आयोजन।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
संवाददाता – गीतिका बंसल दूरभाष – 9416191877

विद्यार्थियों ने दीप सजावट, थाली सजावट, कार्ड बनाओ, तोरण, रंगोली बनाओ गतिविधियों में लिया भाग।

कुरुक्षेत्र, 10 नवम्बर : श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत के अंतर्गत महाराजा अग्रसेन सीनियर पब्लिक स्कूल में भव्य दीपावली उत्सव का आयोजन किया गया। इस मौके पर श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत के प्रधान सत्य प्रकाश गुप्ता की प्रेरणा से बच्चों को भारतीय संस्कृति, संस्कारों एवं त्यौहारों से अवगत करवाने के लिए विभिन्न गतिविधियां करवाई गई। जिन में कक्षा पहली से आठवीं तक के विद्यार्थियों ने दीप सजावट, थाली सजावट, कार्ड बनाओ ,तोरण, रंगोली बनाओ आदि में बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या डा. अमिता शर्मा ने सभी विद्यार्थियों और अध्यापकों को दीपावली की बधाई दी। उन्होंने बच्चों को सुरक्षित दीपावली मनाने का संदेश दिया। प्रशासक विकास बंसल ने सभी को भारतीय परंपराओं के अनुसार दीपावली मनाने का संदेश दिया।
बच्चे अपनी बनाई वस्तुएं प्रदर्शित करते हुए, साथ में शिक्षक।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जयराम पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया दीपावली पर्व

Fri Nov 10 , 2023
जयराम पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया दीपावली पर्व। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।संवाददाता – गीतिका बंसल दूरभाष – 9416191877 विद्यार्थियों ने दी प्रस्तुतियां। कुरुक्षेत्र, 10 नवम्बर : देशभर में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष एवं श्री जयराम शिक्षण संस्थान के चेयरमैन ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी की […]

You May Like

advertisement