डीजे व डीएम ने किया जिला कारागार का निरीक्षण

डीजे व डीएम ने किया जिला कारागार का निरीक्षण बदायूँ: 04 जून। कृष्ण हरी शर्मा जिला संवाददाता बीबी न्यूज़ बदायूं माननीय जिला जज बदायूँ विवेक संगल, जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार सिंह द्वारा जिला कारागार बदायूँ का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बन्दी बैरकों, पाकशाला, चिकित्सालय आदि का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान बंदियों से वार्ता कर सुविधाओं व समस्याओं की जानकारी ली गयी। जेल परिसर के अंदर कोई भी प्रतिबंधित सामग्री ना जाये व साफ-सफाई आदि के सम्बन्ध मे सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
जेल अधीक्षक को साफ-सफाई की व्यवस्था बेहतर रखने हेतु निर्देशित किया गया तथा सीसीटीवी कैमरो के संचालन के सम्बन्ध में जानकारी ली गयी। इस दौरान लोक अदालत जज शिव कुमारी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट तौसीफ रजा, जेल अधीक्षक व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भारतवादी साहित्यकार डॉ. शमशेर जमदग्नि 'भारत : साहित्य एवं मीडिया महोत्सव' में सम्मानित

Thu Jun 5 , 2025
भारतवादी साहित्यकार डॉ. शमशेर जमदग्नि ‘भारत : साहित्य एवं मीडिया महोत्सव’ में सम्मानित सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक, दूरभाष – 9416191877 कोलकत्ता : सर्वविदित है कि साहित्य समाज का न केवल दर्पण होता है, बल्कि समाज को दिशा भी प्रदान करता है और भारत में तो राष्ट्रीय […]

You May Like

advertisement