डीएलएसए द्वारा सम्मान से जीवन अधिकार से रक्षा कैंपेन का किया आयोजन

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 20 अगस्त : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सीजेएम नीतिका भारद्वाज ने कहा कि जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिनेश कुमार मित्तल के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा सम्मान से जीवन अधिकार से रक्षा कैंपेन के तहत बुजुर्गों के लिए प्रेरणा वृद्धाश्रम कुरुक्षेत्र, बाबा बंसीवाला वृद्ध आश्रम लाड़वा में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सीजेएम नीतिका भारद्वाज ने कहा कि इस कार्यक्रम में प्रेरणा वृद्ध आश्रम में उद्यान केयर होम के बच्चों को तथा बाबा बंसीवाला वृद्ध आश्रम लाड़वा में जीवनमय बाल आश्रम लाड़वा के बच्चों को आमंत्रित किया गया। इस कार्यक्रम में बच्चों और वृद्धजनों की आपस में बातचीत करवाई गई, बुजुर्गो ने बच्चों से अपने अनुभव साझा किए।
सीजेएम नीतिका भारद्वाज ने कहा कि इस कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक, कहानी सुनाना, सांस्कृतिक गतिविधियां, ग्रुप सिंगिंग भी करवाई गई तथा देशभक्ति पर आधारित फिल्म बुजुर्गों को दिखाई गई व बच्चों और बुजुर्गों ने मिलकर पौधारोपण भी किया गया। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों और बुजुर्गों को कानूनी जानकारी के साथ साथ एक अपनापन भी महसूस हो, बच्चों और बुजुर्गों के बीच बातचीत से उन्हें खुशी मिले और बच्चे बुजुर्गों का सम्मान करना सीखें।
डीएलएसए के पैनल अधिवक्ता अमित सहरावत द्वारा वृद्धजनों को उनके अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस कार्यक्रम में डीएलएसए के पीएलवीज और लॉ विद्यार्थी भी मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राजीव गांधी के जन्मदिवस पर कांग्रेसियों ने लगाया भंडारा

Thu Aug 21 , 2025
कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 20 अगस्त : देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी का जन्मदिन थानेसर के विधायक अशोक अरोड़ा के सुपुत्र हिमांशु अरोड़ा के नेतृत्व में कांगे्रसियों द्वारा श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ब्रह्मसरोवर स्थित मानव सेवा अन्नक्षेत्र में भंडारे का आयोजन किया गया। जरूरतमंदों को […]

You May Like

advertisement