डीएलएसए ने विभिन्न जागरुकता शिविरों का आयोजन कर आमजन को किया जागरुक।

डीएलएसए ने विभिन्न जागरुकता शिविरों का आयोजन कर आमजन को किया जागरुक।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161- 91877

कुरुक्षेत्र 1 अप्रैल :- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सीजेएम डा. कविता काम्बोज ने कहा कि डीएलएसए द्वारा वल्र्ड डे ऑफ सोशल जस्टिस विषय पर विभिन्न गांवों में शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों में सक्षम युवाओं द्वारा आमजन को सामाजिक न्याय विषय पर जानकारी देकर जागरुक किया गया। सक्षम युवाओं द्वारा वीरवार को जिले के गांव शांति नगर, ढोला माजरा, ढेरुमाजरा, नैसी, छपरा, झिंझरपुर, घराड़सी, सिरसला, रतन डेरा, मदनपुर, खैरा, बेरथली, मिर्जापुर, खानपुर रोड़ान में इन जागरुकता शिविरों का आयोजन किया गया।
उन्होंने कहा कि इन कैम्पों को लगाने का मुख्य उदेश्य है हर व्यक्ति को बिना किसी भेदभाव के समान रुप न्याय मिले और सामाजिक न्याय को बढ़ावा देना है। इसके साथ-साथ सक्षम युवाओं द्वारा लोगों को वर्ग, लिंग, धर्म, संस्कृति, भेदभाव, बेरोजगारी से जुड़ी समस्याओं को हल करने के बारे में भी जागरुक किया गया। उन्होंने कहा कि सक्षम युवाओं द्वारा लिगल सर्विस कैम्प के माध्यम से भी लक्ष्मण कालोनी, मछरौली, कडामी, फतेहपुर, अजरानी, जैनपुर, चकचानपुर, बीड़ खैरी, दबखेड़ी गांवों में शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों में सक्षम युवाओं द्वारा लिगल सर्विसेस के बारे में जानकारी दी गई। इस कैम्प में गरीब व्यक्तियों, महिलाओं एवं बच्चों को नि:शुल्क कानूनी सहायता प्रदान करने के उदेश्य के बारे में जागरुक किया गया और सुलह समझौते के आधार पर बहुत से विवादों को निपटाने के बारे में लोगों को जानकारी दी गई।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

स्टील शटरिंग एसोसिएशन कुरुक्षेत्र की नई कार्यकारिणी हुई गठित राजीव संगरोहा को बनाया गया प्रधान।

Thu Apr 1 , 2021
स्टील शटरिंग एसोसिएशन कुरुक्षेत्र की नई कार्यकारिणी हुई गठित राजीव संगरोहा को बनाया गया प्रधान। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161- 91877 रोशन लाल उप प्रधान, सुरजीत सिंह सचिव, राजकमार चोपड़ा कोषाध्यक्ष, सलाहकार के रूप में वीरेंद्र सिंह सहित कमेटी की गई गठित। कुरुक्षेत्र :- स्टील शटरिंग […]

You May Like

advertisement