Uncategorized

डीएम व एसपी ने परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराए जाने हेतु विभिन्न परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

लोकेशन रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत

डीएम व एसपी ने परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराए जाने हेतु विभिन्न परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण*

जनपद के 12 परीक्षा केंद्रों पर सम्पन्न होगी परीक्षा

रायबरेली:- 10 मार्च 2026, जिलाधिकारी हर्षिता माथुर व पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने दिनांक: 14 एवं 15 मार्च 2026 को आयोजित की जा रही उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती–2025 लिखित परीक्षा को पारदर्शी एवं सकुशल संपन्न कराने हेतु फिरोजगांधी डिग्री कॉलेज व चन्द्रपाल इण्टर कॉलेज गंगागंज सहित विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया व संबंधित अधिकारियों एवं केंद्र व्यवस्थापकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
उप निरीक्षक ना०पु० एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा का आयोजन उत्तर प्रदेश के 75 जनपदों के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों पर दिनांक 14 तथा 15 मार्च, 2026 (पूर्वान्ह 10.00 बजे से मध्यान्ह 12.00 बजे तक एवं अपरान्ह 03.00 बजे से सायं 05.00 बजे तक) को प्रत्येक दिवस को दो पालियों में किया जायेगा।
इसी क्रम में जनपद के 12 परीक्षा केंद्रों पर दिनांक 14 व 15 मार्च 2026 को दोनों पालियों में परीक्षा सम्पन्न होगी। परीक्षा में प्रत्येक पाली में 3600 अभ्यर्थियों द्वारा प्रतिभाग किया जाना है। जनपद के प्रत्येक परीक्षा केंद्र में सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षा सम्पन्न होगी।
जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में परीक्षा के दृष्टिगत जो भी तैयारियां की जानी थी वह सभी पूर्ण कर ली गई है।
निरीक्षण के समय जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव कुमार सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel