डीएम ने गौशालाओं का किया औचक निरीक्षण

लोकेशन रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत

डीएम ने गौशालाओं का किया औचक निरीक्षण

साफ-सफाई, शेड निर्माण एवं सौन्दर्यीकरण के दिए निर्देश

रायबरेली:- 18 मई 2026,
जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका द्वारा आज जनपद की गौशालाओं का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। संरक्षित गोवंशों की स्थिति का जायजा लेने हेतु जिलाधिकारी ने विकास खण्ड अमावां में संचालित कान्हा गोवंश विहार त्रिपुला गौशाला का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ० कुलदीप द्विवेदी
खण्ड विकास अधिकारी अमावां संदीप सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद स्वर्ण सिंह, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी सदर डॉ० संजय कुमार सिंह तथा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि डिडौली राज कुमार सिंह उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी ने गौशाला में बने शेडों का निरीक्षण किया। शेडों में साफ-सफाई की व्यवस्था संतोषजनक न पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की तथा उपस्थित केयर टेकरों को शेड एवं पानी की टंकियों में फैली गंदगी को तत्काल साफ कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उन्होंने खण्ड विकास अधिकारी अमावां को अतिरिक्त नए शेड निर्माण हेतु प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश भी दिए।
निरीक्षण के समय गौशाला में कुल 414 गोवंश संरक्षित पाए गए।
जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद को गौशाला में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सौन्दर्यीकरण कराने, हट एवं बेंच स्थापित कराने तथा पौधारोपण कराने के निर्देश दिए।
इसके उपरांत जिलाधिकारी द्वारा नगर पंचायत महराजगंज में संचालित कान्हा उपवन गौशाला का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ० कुलदीप द्विवेदी, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत महराजगंज, खण्ड विकास अधिकारी महराजगंज वर्षा सिंह, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी महराजगंज डॉ० उमेश चन्द्र उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान गौशाला में कुल 287 गोवंश संरक्षित पाए गए। गोवंशों के लिए पर्याप्त मात्रा में भूसा एवं पशु आहार संग्रहित पाया गया तथा गोवंशों का स्वास्थ्य भी संतोषजनक मिला। जिलाधिकारी द्वारा अधिशासी अधिकारी को शेडों की मरम्मत कराने, परिसर के बाहर खुले स्थान की फेंसिंग कराने, चारागाह में हरा चारा बुवाने तथा आगामी एक वर्ष की आवश्यकता के अनुरूप भूसा भण्डारण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भरोसे में लेकर युवती की वीडियो रिकॉर्डिंग वायरल, आरोपी हिरासत में

Tue May 19 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : फतेहगंज पश्चिमी, इलाके के एक गांव की एक युवती ने गांव के ही युवक पर भरोसे में लेकर वीडियो रिकॉर्डिंग कर ब्लैक मेल करने की धमकी देकर धन वसूली करने और अगली बार धन नहीं देने पर उसे वायरल करने का आरोप लगाया […]

You May Like

Breaking News

advertisement