डीएम ने 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस एवं योग सप्ताह की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक

_लोकेशन रायबरेली

रिपोर्टर विपिन राजपूत

डीएम ने 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस एवं योग सप्ताह की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक_

15 जून से 21 जून तक मनाया जाएगा योग सप्ताह

21 जून को मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में होगा मुख्य आयोजन

रायबरेलीः- 09 जून 2026
जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने 21 जून को आयोजित होने वाले 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को सकुशल संपन्न कराने हेतु कलेक्ट्रेट सभागार में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर विस्तृत कार्ययोजना की समीक्षा की।
बैठक में क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ० पूनम यादव ने अवगत कराया कि जनपद में 15 जून से 21 जून तक योग सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। योग सप्ताह का शुभारंभ 15 जून को प्रातः 06:00 बजे गुरु गोविंद सिंह उद्यान में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि योग सप्ताह के दौरान शिक्षा विभाग द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया जाएगा, जिसमें रंगोली, स्लोगन, भाषण, ड्राइंग, निबंध लेखन एवं योगासन प्रतियोगिताएं शामिल होंगी।
डॉ० पूनम यादव ने यह भी बताया कि 21 जून, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जनपद मुख्यालय स्थित मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में प्रातः 06:00 बजे से सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। साथ ही, प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को योग शिविर में पुरस्कृत किया जाएगा।
इसके अतिरिक्त जनपद की समस्त ग्राम पंचायतों, विकास खंडों एवं तहसील स्तर पर भी योग शिविर आयोजित कर व्यापक स्तर पर योगाभ्यास कराया जाएगा। उन्होंने जानकारी दी कि योग दिवस के अवसर पर 18003157008 नंबर पर मिस्ड कॉल करने पर व्हाट्सएप के माध्यम से एक लिंक प्राप्त होगा, जिसमें योग से संबंधित महत्वपूर्ण टिप्स उपलब्ध कराए जाएंगे।
जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित करते हुए योग दिवस एवं योग सप्ताह के कार्यक्रमों को सुव्यवस्थित, व्यापक एवं सफल बनाना सुनिश्चित करें, ताकि अधिक से अधिक जनसामान्य की सहभागिता हो सके।
बैठक में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ, अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) सहदेव मिश्र, सिटी मजिस्ट्रेट राम अवतार, क्षेत्राधिकारी नगर अरुण कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कमला फाउंडेशन के अध्यक्ष पूनम सिंह ने पहुंचकर प्रसाद भाटारायबरेली सदर विधानसभा क्षेत्र के राही ब्लॉक अंतर्गत स्थित सुलखियापुर हनुमान मंदिर, पूरे गोसाई में भाई अमन

Wed Jun 10 , 2026
लोकेशन रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत कमला फाउंडेशन के अध्यक्ष पूनम सिंह ने पहुंचकर प्रसाद भाटारायबरेली सदर विधानसभा क्षेत्र के राही ब्लॉक अंतर्गत स्थित सुलखियापुर हनुमान मंदिर, पूरे गोसाई में भाई अमन सैन द्वारा आयोजित विशाल भंडारे में सम्मिलित होकर श्रद्धालुओं के साथ प्रसाद वितरण एवं प्रसाद ग्रहण करना हुआ। इस पावन […]

You May Like

Breaking News

advertisement