डीएम ने अधिकारियों संग किया बरेली मथुरा एक्सप्रेसवे का निरीक्षण

डीएम ने अधिकारियों संग किया बरेली मथुरा एक्सप्रेसवे का निरीक्षण
बदायूँ : 23 फरवरी। कृष्ण हरी शर्मा जिला संवाददाता बीबी न्यूज़ बदायूं। जिलाधिकारी अवनीश राय ने सोमवार को संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ बरेली-मथुरा एक्सप्रेस-वे (एन0एच0 530 बी) का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षात्मक पहलू को दृष्टिगत रखते हुए सुरक्षात्मक उपायों को बढ़ाने के लिए कहा। डीएम ने 166 किलोमीटर से 179 किलोमीटर, बदायूं बाईपास तक का निरीक्षण किया।
परियोजना निदेशक एनएचएआई उत्कर्ष शर्मा ने बताया कि बरेली-मथुरा एक्सप्रेस-वे फोरलेन बनाया जा रहा है। यह कार्य कुल चार पैकेज में हाइब्रिड अनन्युटी मोड पर कराया जा रहा है, जिसमें प्रथम पैकेज की लागत करीब ढाई हजार करोड़ है जिसका कार्य पूर्ण हो गया है। द्वितीय पैकेज की लागत करीब 1200 करोड रुपए है जिसका 55 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो गया है।
उन्होंने बताया कि तृतीय पैकेज की लागत 1100 करोड रुपए है जिसका 16 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो गया है। चतुर्थ पैकेज की लागत करीब 700 करोड रुपए है जिसका 06 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो गया है। उन्होंने कहा कि संपूर्ण कार्य नवंबर 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि इस एक्सप्रेस-वे पर सुरक्षात्मक उपायों का विशेष ध्यान रखते हुए कार्य कराए जा रहे हैं। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

डॉक्टर श्रॉफ आई केयर इंस्टीट्यूट में हुआ ऑर्थोप्टिक CME का आयोजन

Tue Feb 24 , 2026
दरियागंज (दिल्ली) स्थित डॉ. श्रॉफ चैरिटी आई हॉस्पिटल की टीम ने की शिरकत सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक दूरभाष – 9416191877ब्यूरो चीफ – डॉ. गोपाल चतुर्वेदी। वृन्दावन : मथुरा रोड़ स्थित बीएचआरसी डॉक्टर श्रॉफ आई केयर इंस्टीट्यूट में आयोजित ऑर्थोप्टिक CME में डॉ. श्रॉफ चैरिटी आई हॉस्पिटल, […]

You May Like

advertisement