डीएम ने जनगणना के सफल संचालन हेतु 3 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया शुभारंभ

_लोकेशन रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत

डीएम ने जनगणना के सफल संचालन हेतु 3 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया शुभारंभ_

सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी इस कार्य को पूर्ण निष्ठा, शुद्धता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ करें संपादित – सरनीत कौर

रायबरेलीः- 23 अप्रैल 2026
भारत की जनगणना 2027 के सफल एवं सुचारु संचालन के दृष्टिगत 3 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका द्वारा सदर तहसील में दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसी क्रम में जनपद रायबरेली की समस्त तहसीलों एवं नगर पालिका परिषदों/नगर पंचायतों में 3 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य जनगणना कार्य से जुड़े समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक प्रक्रियाओं, तकनीकी पहलुओं एवं दायित्वों के प्रति दक्ष बनाना है।
जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में जनगणना को एक अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय दायित्व बताते हुए कहा कि इसके माध्यम से प्राप्त आंकड़े शासन की विभिन्न योजनाओं के निर्माण, संसाधनों के समुचित वितरण एवं नीतिगत निर्णयों के लिए आधार प्रदान करते हैं। अतः सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी इस कार्य को पूर्ण निष्ठा, शुद्धता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ संपादित करें। उन्होंने निर्देशित किया कि प्रशिक्षण के दौरान जनगणना प्रपत्रों के सही एवं त्रुटिरहित भरने, डिजिटल माध्यमों/पोर्टल के उपयोग, घर-घर सर्वेक्षण की प्रक्रिया, डेटा की गोपनीयता बनाए रखने, संवेदनशील सूचनाओं के संकलन में सावधानी बरतने तथा किसी भी प्रकार की त्रुटि से बचने हेतु विशेष ध्यान दिया जाए। साथ ही, यह भी सुनिश्चित किया जाए कि सभी गणनाकर्मी अपने-अपने क्षेत्रों का भौतिक सत्यापन करते हुए प्रत्येक परिवार तक पहुंच बनाएं और कोई भी व्यक्ति गणना से वंचित न रह जाए।
जिलाधिकारी द्वारा यह भी निर्देश दिए गए कि प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान उपस्थिति शत-प्रतिशत सुनिश्चित की जाए तथा प्रशिक्षण उपरांत प्राप्त ज्ञान का प्रभावी क्रियान्वयन क्षेत्र में किया जाए। किसी भी प्रकार की शंका अथवा समस्या की स्थिति में संबंधित उच्चाधिकारियों से तत्काल समन्वय स्थापित किया जाए।
इस 3 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनगणना से संबंधित सभी आवश्यक बिंदुओं- जैसे जनगणना की प्रक्रिया, कार्यप्रणाली, प्रपत्रों का संधारण, डिजिटल एंट्री, निगरानी व्यवस्था, रिपोर्टिंग प्रणाली एवं समयबद्ध कार्य निष्पादन- पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे जनपद में जनगणना 2027 का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा सके।
कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अमृता सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रफुल्ल कुमार शर्मा तथा तहसीलदार सदर आकृति श्रीवास्तव भी उपस्थित रहीं। उन्होंने भी प्रशिक्षणार्थियों को जनगणना कार्य के विभिन्न पहलुओं के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिला कारागार में महिला बंदियों के विधिक अधिकार विषय पर आयोजित हुआ जागरूकता शिविर

Fri Apr 24 , 2026
_लोकेशन रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत जिला कारागार में महिला बंदियों के विधिक अधिकार विषय पर आयोजित हुआ जागरूकता शिविर_ रायबरेलीः- 23 अप्रैल 2026          उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ तथा मा0 जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायबरेली अमित पाल सिंह के दिशा-निर्देशन में सचिव, जिला विधिक […]

You May Like

Breaking News

advertisement