डीएम ने ईद के दृष्टिगत किया शहर में पैदल मार्च

डीएम ने ईद के दृष्टिगत किया शहर में पैदल मार्च

बदायूं 27 मई। कृष्ण हरि शर्मा जिला संवाददाता बीबी न्यूज़ बदायूं। जिलाधिकारी अवनीश राय ने बुधवार की शाम को बकरीद व अन्य त्योहारों के दृष्टिगत पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ शहर के विभिन्न स्थानों पर पैदल मार्च किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून का राज स्थापित है। सामाजिक माहौल को बिगाड़ने वाले लोगों को चिन्हित कर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस व प्रशासनिक अमला पूरी तरह से सजग व सतर्क है। उन्होंने पैदल मार्च कर कानून के प्रति विश्वास व शांति व सदभाव का संदेश दिया।

जिलाधिकारी ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा व अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ शहर के छः सड़का से खण्डसारी मोहला, पुराना बाजार होते हुए शास्त्री चौक, मंढई चौक, जामा मस्जिद से कोतवाली, घंटाघर, खैराती चौक से नेहरू चौक से नगर पालिका होते हुए लावेला चौक तक पैदल मार्च किया।

उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर निगरानी रखी जा रही है किसी प्रकार का भ्रामक व सामाजिक माहौल को बिगड़ने वाला पोस्ट अगर किसी ने किया तो उसको चिन्हित कर उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जनपद में सभी तैयार आपसी प्रेम भाईचारे से मनाए जाते रहे हैं और इसमें सभी का सहयोग अपेक्षित है।

जिलाधिकारी ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से कहा कि वह त्यौहार के दिन निरंतर गतिशील रहे। छोटी से छोटी घटना की जानकारी भी उच्च अधिकारियों को दें ताकि समय रहते उसका निदान कराया जा सके। उन्होंने कहा कि अगर कोई घटना होती है तो उसकी पुष्टि की जाए तदोपरांत कड़ी से कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाए, किसी को भी माहौल बिगाड़ने की अनुमति नहीं दी जा सकती है।

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा सहित अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वाशी नवी मुंबई के वरिष्ठ पत्रकार तारकेश्वर राय आइडियल पत्रकार संगठन के प्रभारी राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बने

Fri May 29 , 2026
सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।सह संपादक – डॉ. संजीव कुमारी दूरभाष – 9416191877 नवी मुंबई महाराष्ट्र आइडियल पत्रकार संगठन राष्ट्रीय कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। महाराष्ट्र, 28 मई: वाशी नवी मुंबई के वरिष्ठ पत्रकार तथा समाजसेवी तारकेश्वर राय को आइडियल पत्रकार संगठन का प्रभारी राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष […]

You May Like

Breaking News

advertisement