डीएम ने हस्ताक्षर कर किया बाल श्रम निषेध सप्ताह का शुभारंभ

डीएम ने हस्ताक्षर कर किया बाल श्रम निषेध सप्ताह का शुभारंभ
बदायूँ: 13 जून। कृष्ण हरी शर्मा जिला संवाददाता बीबी न्यूज़ बताएं अन्तर्राष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस 12 जून को मनाया गया जिसमें जागरुकता रैली निकालकर व अन्य कार्यक्रम आयोजित कर जनमानस को बालश्रम के प्रति जागरुक किया गया। बाल श्रम निषेध सप्ताह 12 जून से 17 जून तक मनाया जा रहा है, जिसके अन्तर्गत कलेक्ट्रेट में जनजागरण हेतु हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ जिलाधिकारी अवनीश राय द्वारा हस्ताक्षर कर किया गया।
जिलाधिकारी ने श्रम विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाल श्रम निषेध सप्ताह को विभिन्न विभागों, संगठनों व आमजन की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए सफलतापूर्वक मनाएं। जनजागरण हस्ताक्षर अभियान में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, अपर जिलाधिकारी प्रशासन एवं बड़ी संख्या में उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों ने हस्ताक्षर कर अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की गई।
(वी वी न्यूज़ बदायूं)

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हर घर जल कार्यक्रम अन्तर्गत प्रदेश के 2.32 करोड़ घरों में पहुँचा शुद्ध पेयजल

Sun Jun 15 , 2025
हर घर जल कार्यक्रम अन्तर्गत प्रदेश के 2.32 करोड़ घरों में पहुँचा शुद्ध पेयजलबदायूँ: 12 जून। कृष्ण हरी शर्मा जिला संवाददाता बीबी न्यूज़ बदायूं ।भारत सरकार द्वारा संचालित जल जीवन मिशन के अन्तर्गत पाइप पेयजल योजना द्वारा हर घर जल उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है। प्रदेश में ग्रामीण […]

You May Like

advertisement