डीएम-एसपी ने थाना दिवस पर सुनी लोगों की शिकायतें

रायबरेली

रिपोर्टर विपिन राजपूत
डीएम-एसपी ने थाना दिवस पर सुनी लोगों की शिकायतें

जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

रायबरेली, 22 नवम्बर 2025
थाना समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी हर्षिता माथुर व पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने संयुक्त रूप से थाना सलोन पहुँचे और आम नागरिकों की समस्याएँ सुनीं।
थाना दिवस के दौरान विभिन्न प्रकरणों में भूमि विवाद, पारिवारिक, राजस्व संबंधी शिकायते व सड़क एवं सार्वजनिक सुविधाओं से जुड़ी शिकायतें प्राप्त हुईं। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संबंधित राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि थाना समाधान दिवस का उद्देश्य जनता को त्वरित न्याय उपलब्ध कराना है, इसलिए अधिकारी मौके पर उपस्थित होकर शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता से करें।
पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने कहा कि पुलिस का व्यवहार आमजन के प्रति संवेदनशील होना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि थानों में आने वाले प्रत्येक फरियादी के साथ सम्मानजनक व्यवहार किया जाए तथा विवादों को आपसी सुलह से निपटाने का प्रयास किया जाए।
थाना दिवस में पुलिस/राजस्व विभाग के कार्मिक मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

छापामारी के दौरान खाद्य कारोबार करने पर प्रतिष्ठा का खाद्य लाइसेंस निलंबित

Sun Nov 23 , 2025
रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत छापामारी के दौरान खाद्य कारोबार करने पर प्रतिष्ठा का खाद्य लाइसेंस निलंबित रायबरेली, 22 नवम्बर 2025आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उ०प्र०, लखनऊ के आदेश पर राज्य स्तरीय टीम जिसमें कमलेश कुमार त्रिपाठी, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी जनपद एटा, नीरद पाण्डेय, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी बाराबंकी, सलिल […]

You May Like

Breaking News

advertisement