डीएम-एसपी ने ईदगाह स्थल का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

लोकेशन रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत

डीएम-एसपी ने ईदगाह स्थल का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

रायबरेली:- 28 मई 2026
जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ एवं ईद-उल-अजहा (बकरीद) की नमाज को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका व पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने डबल फाटक स्थित ईदगाह सहित विभिन्न प्रमुख स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने शहर के प्रमुख मार्गों, मस्जिदों के आसपास एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि नमाज के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न होने पाए तथा सभी व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित कराई जाएं।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि नमाज को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है, संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी की जा रही है ।
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने जनपदवासियों से अपील की कि सभी लोग आपसी सौहार्द, शांति एवं भाईचारे के साथ पर्व मनाएं तथा प्रशासन का सहयोग करें।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ, नगर मजिस्ट्रेट राम अवतार, क्षेत्राधिकारी नगर अरुण कुमार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

डीएम ने ईद के दृष्टिगत किया शहर में पैदल मार्च

Fri May 29 , 2026
डीएम ने ईद के दृष्टिगत किया शहर में पैदल मार्च बदायूं 27 मई। कृष्ण हरि शर्मा जिला संवाददाता बीबी न्यूज़ बदायूं। जिलाधिकारी अवनीश राय ने बुधवार की शाम को बकरीद व अन्य त्योहारों के दृष्टिगत पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ शहर के विभिन्न स्थानों पर पैदल मार्च किया। उन्होंने […]

You May Like

Breaking News

advertisement