देहरादून: 28 नई राशन की दुकानें खुलेगी, डीएम

देहरादून: 28 नई राशन की दुकानें खुलेगी, डीएम,
सागर मलिक

डीएम ने बाहर निकाली नई राशन की दुकानों धूल लगी फाईल;

शहरी मौहल्लों में रहस्यमय कारकों से पिछले कई वर्षों से नही खोली जा रही थी नई सस्ता गल्ला दुकानें

मामले की भनक लगते ही डीएम ने पूर्ति विभाग के तमाम बहानों को बरखास्त करते हुए 15 दिन का दिया अल्टीमेटम

नतीजन; विज्ञप्ति जारी; आवेदन आमंत्रित; खुलेंगी 28 और सस्ता गल्ला दुकानें।

भीषण गर्मी-सर्दी-बरसात में नही होगी परेशान महिलाएं, बजुर्ग; वांछित वर्ग को सहूलियतः

हजारों लोग भीड़ में लगकर राशन लेने को थे मजबूर; डीएम लिया संज्ञान

नई सस्ता गल्ला राशन की 28 दुकानों के लिए जिला प्रशासन ने निकाले टेंडर
डीएम के संज्ञान लेते ही दौड़ने लगी धूल जमी फाइल

देहरादून -: जिलाधिकारी सविन बसंल जिला पूर्ति कार्यालय में सरकारी सस्ते गल्ले की नई दुकानों के लिए प्रस्तावित दबी फाईल को निकालते हुए टैण्डर प्रक्रिया जारी कर दी है। जनमानस को भीड़ में लगकर एक ही दुकान से राशन लेने को मजबूर थे, जिलाधिकारी नई सस्ता गल्ला की राशन दुकानों के लिए टेण्डर करने के निर्देश दिए। विभिन्न नगर निगम/नगर पालिका क्षेत्रान्तर्गत नई सरकारी सस्ता गल्ले की दुकानों के आंवटन हेतु पोर्टल पर ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किये गये है। 07 मई से 27 मई तक आवेदन आमंत्रित किए थे जिसे विस्तारित करते हुए अंतिम तिथि 15 जून 2025 कर दी है,

जिले के नगर निगम, नगर पालिका परिषद क्षेत्र अन्तर्गत नई राशन की दुकानों के लिए परिसीमन क्षेत्र देहरादून अन्तर्गत दीपनगर/चकशाहनगर/डिफेंस कालोनी, करागी/देहराखास/विद्या विहार, बंजारावाला/मुस्लिम बस्ती, ब्रहमणवाला/संस्कृतिलोक कालोनी, ब्रहा्रमपुरी। क्षेत्र मियांवाला अन्तर्गत नत्थुवाला, बालावाला, डालनवाला अन्तर्गत बारीघाट कैनाल रोेड, दून विहार जाखन, नगर निगम ऋषिकेश अन्तर्गत अम्बेडकर चौक, अद्धैतानन्द मार्ग, मुखर्जी चौक, आईडीपीएल, इन्द्रानगर, आशुतोष नगर, क्लेमेंटाउन अन्तर्गत लक्खीबाग/मुस्लिम कालोनी, भारूवाला/इन्दरपुरी फार्म डिकोटा, भण्डारीबाग, कनाटप्लेस अन्तर्गत चुक्खुवाला, नगर पालिका मसूरी अन्तर्गत बर्लोगंज, रायपुर अन्तर्गत हरबंशवाला, महेश्वरी विहार, जैन प्लाट, नेहरूग्राम, डांडा लखौण्ड, प्रेमनगर अन्तर्गत शान्ति विहार/गोविन्दगढ, विजयपार्क तथा सहसपुर अन्तर्गत चोयला/चन्द्रबनी में स्थल प्रस्तावित हैं।

इसके अतिरिक्त जनपद में कुल 387954 राशन कार्ड है, अंत्योदय अन्न योजना के 37312, प्राथमिक परिवार 219827, उत्तराखण्ड राज्य खाद्य योजना 130815 राशन कार्ड हैं, जिनमें कुल 35393 ही सत्यापित हैं तथा 1445 कार्ड निरस्त किए गए हैं। जिस पर जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी को टीमे गठित कर जिले में समस्त श्रेणी के राशन कार्ड का सत्यापन करने के निर्देश दिए हैं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मनुष्यों के शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास होने पर ही वे बनेंगे राष्ट्र निर्माण में सहभागी : महामंडलेश्वर स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती महाराज

Fri Jun 13 , 2025
सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक दूरभाष – 9416191877 वृन्दावन : रतन छतरी- कालीदह रोड़ स्थित गीता विज्ञान कुटीर में वेदांत उपदेशक, श्रीमद्भगवद गीता को प्रकांड विद्वान, 112 वर्षीय वयोवृद्ध व प्रख्यात संत गीता विज्ञान पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती महाराज (हरिद्वार) अपनी धार्मिक यात्रा पर इन दिनों […]

You May Like

advertisement