डीएम ने जनपदवासियों को दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

डीएम ने जनपदवासियों को दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं
बदायूँ : 25 जनवरी। कृष्ण हरि शर्मा जिला संवाददाता बीबी न्यूज़ बदायूं जिलाधिकारी अवनीश राय ने 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर जनपदवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी का दिन हमारे देश के इतिहास में एक अत्यंत गौरवशाली एवं प्रेरणादायक दिवस है। इसी दिन भारत ने अपना संविधान अंगीकार कर स्वयं को एक संप्रभु, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष एवं लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में स्थापित किया। हमारा संविधान हमें समानता, स्वतंत्रता, न्याय और बंधुत्व का संदेश देता है तथा प्रत्येक नागरिक को अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का भी बोध कराता है।
जिलाधिकारी ने कहा कि राष्ट्र की एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता को बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने जनपदवासियों से आह्वान किया कि वे संविधान में निहित मूल्यों को आत्मसात करते हुए देश के विकास, स्वच्छता, शिक्षा, सामाजिक सौहार्द एवं राष्ट्रीय एकता को सुदृढ़ करने में सक्रिय सहभागिता निभाएँ।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उ0प्र0 दिवस पर हुआ भव्य कार्यक्रम, 213 जोड़ों का हुआ सामूहिक विवाह

Mon Jan 26 , 2026
,उ0प्र0 दिवस पर हुआ भव्य कार्यक्रम, 213 जोड़ों का हुआ सामूहिक विवाहबदायूँ : 25जनवरी। उत्तरप्रदेशदिवस-24जनवरी2006 के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनातर्गत शनिवार को पूनम लान बदायूं में वृहद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्री बी एल वर्मा माननीय राज्य मंत्री उपभोक्ता मामले खाद्य और सार्वजनिक वितरण तथा […]

You May Like

advertisement