महिलाएं स्वयं को कमजोर न समझे- उपाध्यक्ष
महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने लगाई चैपाल
वृक्षारोपण के बाद देखभाल की भी हम सब की जिम्मेदारी है।- उपाध्यक्ष
कनौज..
उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की मा0 उपाध्यक्ष (उप मंत्री स्तर) श्रीमती अंजू चैधरी एवं सदस्य श्रीमती कुमुद श्रीवास्तव ने ग्राम गोसाईदासपुर विकास खंड गुगरापुर में महिलाओं के समक्ष चैपाल लगाई।
चैपाल में आयोग के उपाध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार महिलाओं के हितों को संरक्षित करने के लिए कृत संकल्पित है। सरकार की महत्वकांक्षी योजना मिशन शक्ति फेज-4 क्रियान्वित है। उन्होंने कहा कि महिलाएं पुरुषों से किसी भी क्षेत्र में कमतर नहीं है वह हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा से लोहा मनवा रही है। शासन की महिला परक योजनाओं के जरिए महिलाएं पुरुषों के साथ कदमताल कर रही। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी महिला या बालिका को कोई भी समस्या है तो वह राज्य महिला आयोग को प्रार्थना पत्र भेजकर अपनी समस्या का निदान करा सकता है। उपाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की महिलापरक योजनाओं की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना विधवा पेंशन के विषय में बताया।
कार्यक्रम में उपस्थित स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने भी अपने विचार साझा किए। क्षेत्राधिकारी क्राइम डॉ0 प्रियंका बाजपेई ने डायल 112 एवं 1090 की जानकारी दी। श्रीमती ईरा आर्या जिला प्रोबेशन आधिकारी ने कन्या सुमगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना आदि योजनाओं के सम्बन्ध के जानकारी दी।
तदोपरान्त उपाध्यक्ष ने वृक्षारोपण महा अभियान के अन्तर्गत विकास खण्ड परिसर में वृक्षारोपण किया। इस अवसर में उन्होनें कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का एक आधार है जो केवल थोड़ा सा पानी और सूर्य की किरणे मांगते हैं। बदले में फल, सब्जी और पेड़ों की मीठी छाव हमें प्रदान करते हैं। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है कि इस अभियान के अन्तर्गत एक वृक्ष जरूर लगाएं।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी/नोडल अधिकारी राकेश त्यागी, क्षेत्राधिकारी सदर,क्षेत्राधिकारी क्राइम डॉ0 प्रियंका बाजपेई जिला प्रोबेशन आधिकारी श्रीमती ईरा आर्या,खण्ड विकास अधिकरी, गुगरापुर, ग्राम प्रधान, प्रभारी निरीक्षक महिला थाना सहित व अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।