करो योग रहो निरोग” योग एक विज्ञान है हमारे ऋषि मुनियों की उत्कृष्ट देन है

“करो योग रहो निरोग” योग एक विज्ञान है हमारे ऋषि मुनियों की उत्कृष्ट देन है।

“हरि हर जगह मौजूद है, बिन योग नजर आता नहीं, योग साधना के बिना उसको कोई पता नहीं”योगाचार्य प्रबोध मोंगा जी

(पंजाब) फिरोजपुर 20 जून [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में योग साधना केंद्र बागबान, माखू गेट, फिरोजपुर शहर की ओर से विशाल योग चेतना रैली निकाली गई। जिसमें सैकड़ो योग साधकों ने भाग लिया। यह योग चेतना रैली माखू गेट से होते हुए बिल्ला हवाई चौक, मेंन बाजार दिल्ली गेट, चौक उधम सिंह से होते हुए चौक नाम देव पर बागी पार्क में संपन्न हुई। योग चेतना रैली में फिरोजपुर के गणमान्य अतिथि डॉक्टर कमल बागी, दविंदर बजाज, अश्वनी ग्रोवर और बड़ी संख्या में योग साधक उपस्थित रहे।

     यहां पर विशाल योग साधकों को संबोधित करते हुए योगाचार्य श्री प्रबोध मोंगा जी ने बताया कि योग एक विज्ञान है। यह हमारे ऋषि मुनियों की उत्कृष्ट देन हम सभी के लिए है। आज हम  नाना प्रकार के शारीरिक व मानसिक दोनो रूप से दुखों से पीड़ित हो रहे हैं। अध्यात्मिक स्तर गिर रहा है। यही कारण है कि व्यथित मानसिकता होने के कारण काम, क्रोध,लोभ, मोह, अहंकार बढ़ता ही जा रहा है। अगर हमें शरीरिक, मानसिक व अध्यात्मिक रूप से उन्नत होना है तो उसका एकमात्र उपाय योग साधना है। योग के साधन करने से सब तन के रोग है मिट जाते

निर्मल काया होती है। सब मन के मैल हैं धुल जाते हैं। योग भूल कर दुखिया यह संसार है। ऋषियों की प्रणाली योग सुखों का भण्डार है। हरि हर जगह मोजूद है बिन योग नजर आता नहीं। योग साधना के बिना उसको कोई पाता
नही।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: अवैध मदरसों पर लगातार कार्रवाई हैं जारी

Sat Jun 21 , 2025
उत्तराखंड: अवैध मदरसों पर लगातार कार्रवाई जारी है,सागर मलिक हरिद्वार में चार अवैध मदरसे सील उत्तराखंड में अब तक दो सौ से अधिक अवैध मदरसों को किया बन्द सीएम धामी के निर्देश पर प्रशासन का एक्शन मोड देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने अवैध रूप से संचालित मदरसों के खिलाफ सख्ती और […]

You May Like

Breaking News

advertisement