आयुष विश्वविद्यालय के वैद्यों ने जिला कारागार में 200 से अधिक बंदियों का जांचा स्वास्थ्य

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 27 जुलाई : श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान के मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय के आयुर्वेदिक अस्पताल द्वारा जिला कारागार कुरुक्षेत्र में स्वास्थ्य जागरूकता एवं नि:शुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 200 से अधिक बंदियों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा विभिन्न रोगों की रोकथाम के प्रति जागरूक किया गया। जेल अधीक्षक धर्मबीर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में बंदियों को आयुर्वेद आधारित जीवनशैली, संतुलित आहार, योग तथा नियमित दिनचर्या के महत्व की जानकारी भी दी गई।
आयुर्वेदिक अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक प्रो. राजा सिंगला ने बताया कि कुलपति प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान के मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय समाज के प्रत्येक वर्ग तक आयुर्वेदिक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। विश्वविद्यालय का उद्देश्य केवल अस्पताल तक सीमित रहकर उपचार देना नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक नि:शुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण आयुर्वेदिक चिकित्सा सेवाएं पहुंचाना है। इसी उद्देश्य से समय- समय पर विभिन्न स्थानों पर स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता शिविर आयोजित किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि कारागार में आयोजित इस शिविर का उद्देश्य बंदियों के स्वास्थ्य की नियमित जांच करना, उन्हें रोगों से बचाव के उपायों की जानकारी देना तथा आवश्यक चिकित्सा एवं परामर्श उपलब्ध कराना है, ताकि वे शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकें। शिविर में कार्य चिकित्सा विभाग की सहायक प्राध्यापक डॉ. प्रीति गहलावत एवं उनकी टीम ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।
उन्होंने कहा कि डॉ. प्रीति गहलावत ने ज्वर, मधुमेह, उच्च रक्तचाप, जोड़ों के दर्द, पाचन संबंधी विकार तथा अन्य सामान्य रोगों से पीड़ित बंदियों की जांच कर उन्हें आयुर्वेदिक परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराया। इसके अलावा स्त्री एवं प्रसूति रोग तथा ईएनटी (नाक, कान एवं गला) संबंधी समस्याओं से ग्रस्त रोगियों की भी जांच कर आवश्यक परामर्श दिया गया। शिविर के दौरान बंदियों की ब्लड शुगर एवं रक्त संबंधी आवश्यक जांचें निशुल्क की गई तथा जरूरतमंद मरीजों को आयुर्वेदिक औषधियां भी निशुल्क वितरित की गईं। इस अवसर पर जेल अधीक्षक धर्मबीर सिंह, डीएसपी रोहन सिंह सहित जिला कारागार के अधिकारी, विश्वविद्यालय के चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सांसद नवीन जिन्दल की पहल पर ओमान रवाना होने से पहले चयनित युवाओं के लिए तीन दिवसीय प्री-डिपार्चर ओरिएंटेशन ट्रेनिंग शुरू

Tue Jul 28 , 2026
सांसद नवीन जिन्दल की नवीन अवसर पहल के तहत कुरुक्षेत्र इंटरनेशनल स्किल सेंटर में दिया जा रहा है अंतर्राष्ट्रीय कार्य संस्कृति और सुरक्षा का प्रशिक्षण। कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 27 जुलाई : सांसद नवीन जिन्दल की ‘नवीन अवसर’ पहल के अंतर्गत महात्मा ज्योतिबा फुले इंटरनेशनल स्किल सेंटर, लाडवा में आयोजित अंतरराष्ट्रीय […]

You May Like

Breaking News

advertisement