मरीज़ के पेट से 13 किलो का ट्यूमर निकाला श्री मंहत इंद्रेश अस्पताल के डॉक्टरों ने

उत्तराखंड देहरादून
मरीज़ के पेट से 13 किलो का ट्यूमर निकाला श्री मंहत इंद्रेश अस्पताल के डॉक्टरों ने,
सागर मलिक

मरीज़ को नहीं थी जानकारी कि पेट में है इतनी बड़ी गांठ

देहरादून। चिकित्सा जगत में आए दिन नए-नए कीर्तिमान स्थापित होते रहते हैं, लेकिन कुछ सफलताएँ ऐसी होती हैं जो डॉक्टरों की दक्षता और समर्पण की मिसाल बन जाती हैं। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, देहरादून ने हाल ही में ऐसी ही एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। अस्पताल के सर्जरी विभाग ने एक अत्यंत जटिल ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम देते हुए 20 वर्षीय युवती के पेट से 13 किलो 200 ग्राम वजनी विशाल गांठ निकालकर मेडिकल इतिहास में एक नई उपलब्धि दर्ज की है। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चेयरमैन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने सर्जरी विभाग के डाॅक्टरों को इस उपलब्धि पर बधाई दी।

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के वरिष्ठ सर्जन डाॅ. जे.पी. शर्मा और उनकी टीम ने करीब चार घंटे तक चले इस जटिल ऑपरेशन को अंजाम दिया। मरीज को लंबे समय तक इस गांठ के बारे में कोई जानकारी नहीं थी और वह सामान्य जीवन जी रही थी। अचानक तेज पेट दर्द की शिकायत होने पर परिजन उसे श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल लेकर आए। प्रारम्भिक जांच में डाॅ. जे.पी. शर्मा ने पाया कि युवती के पेट में असामान्य रूप से बड़ी गांठ है, जिसने शरीर के कई महत्वपूर्ण अंगों पर दबाव बनाना शुरू कर दिया था। मेडिकल साइंस में इस गांठ को ओवेरियन लार्ज ट्यूमर कहा जाता है।

डाॅ. शर्मा ने मरीज के परिजनों को तुरंत ऑपरेशन की सलाह दी, क्योंकि यह गांठ कभी भी फटकर मरीज के जीवन को गंभीर संकट में डाल सकती थी। 4 घण्टे तक चले सफल ऑपरेशन के बाद मरीज़ के पेट से 13 किलो 200 ग्राम वजन की विशाल गाँठ को सफलतापूर्वक निकाला गया।

ऑपरेशन टीम में डाॅ पुनीत त्यागी, डाॅ दिपांकर नयाल, डाॅ पुषकिन पोखरियाल, एनेस्थीसिया विभाग से डाॅ नेहा शामिल रहे। टीम की सामूहिक मेहनत और विशेषज्ञता से यह सर्जरी सफल हुई। ऑपरेशन के बाद मरीज की स्थिति सामान्य है और उसे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। यह उपलब्धि न केवल श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की चिकित्सा क्षमता को दर्शाती है, बल्कि यह संदेश भी देती है कि समय पर की गई जांच और सही निर्णय जीवन बचा सकते हैं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बरेली बवाल के मुख्य आरोपी मौलाना तौकीर के करीबी डॉ. नफीस के बारातघर पर चला बीडीए का बुलडोजर

Tue Oct 7 , 2025
बरेली बवाल के मुख्य आरोपी मौलाना तौकीर के करीबी डॉ. नफीस के बारातघर पर चला बीडीए का बुलडोजर दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : बरेली बवाल के मुख्य आरोपी आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां के दाहिने हाथ कहे जाने वाले डॉ. नफीस खां पर प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी […]

You May Like

advertisement