बलरामपुर 17 जून 2025/ जिला पंचायत अंतर्गत डीपीएमयू (डिस्ट्रीक्ट प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट) हेतु सहायक जिला समन्वयक एवं जिला पंचायत संसाधन केन्द्र हेतु लेखापाल के 1-1 पद हेतु संविदा रिक्त पदों पर भर्ती हेतु पात्र-अपात्र सूची प्रकाशित कर आवेदकों द्वारा दावा-आपत्ति हेतु 23 मई तक आवेदन आमंत्रित किया गया था। इसके पश्चात् सूक्ष्म परीक्षण कर दावा आपत्ति निराकरण पश्चात् पात्र-अपात्र अंतिम मेरिट सूची का प्रकाशन समिति के द्वारा तैयार किया गया है तथा नियमानुसार अनुपातिक आधार पर अभ्यर्थियों की दस्तावेज सत्यापन, कम्प्यूटर प्रायोगिक परीक्षा हेतु समय सारणी पत्र प्रारूप तैयार किया गया है। मेरिट के आधार पर सहायक जिला समन्वयक पद हेतु 10 पात्र अभ्यर्थियों एवं लेखापाल पद हेतु 01 पात्र अभ्यर्थियों को कौशल परीक्षा एवं मूल दस्तावेज सत्यापन हेतु 23 जून 2025 को प्रातः 10ः30 बजे जिला पंचायत कार्यालय बलरामपुर के सभाकक्ष में आमंत्रित किया गया है। अधिक जानकारी के लिए जिला पंचायत बलरामपुर-रामानुजगंज के सूचना पटल एवं जिले के वेबसाइट का अवलोकन किया जा सकता है।
जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं।
सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।
बलरामपुर 17 जून 2025/ मत्स्य पालन विभाग के सहायक संचालक ने बताया है कि वर्षा ऋतु में मछलियों के प्रजनन को दृष्टिगत रखते हुए उन्हें संरक्षण देने हेतु राज्य में छत्तीसगढ़ नदीय मत्स्योद्योग अधिनियम के तहत् 16 जून से 15 अगस्त 2025 तक की अवधि को बंद ऋतु के रूप में […]