अभी न जाओ छोड़कर कि दिल अभी भरा नहीं ,आशा भोसले को उन्हीं के गीतों से दी विनम्र श्रद्धांजलि

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में गुरुवार को सुरों की मल्लिका आशा भोसले को उन्हीं के गीतों से विनम्र श्रद्धांजलि दी गई। क्लब के कहरवान स्थित कार्यालय परिसर में हुए श्रद्धांजलि कार्यक्रम का प्रारंभ गायक प्रकाश चंद्र सक्सेना ने आशा भोसले के गीत अभी न जाओ छोड़कर कि दिल अभी भरा नहीं से कर वातावरण भावमय कर दिया। अरुणा सिन्हा का गीत तोरा मन दर्पण कहलाये को श्रोताओं ने काफी पसंद किया।प्रीति सक्सेना के गीत इन आँखों की मस्ती के अफ़साने हज़ारों हैं गाकर श्रोताओं को खूब रिझाया।अनिल कुमार गुप्ता ने एक परदेशी मेरा दिल ले गया प्रस्तुत करके आशा जी को श्रद्धांजलि दी। मीरा मोहन का गीत तोरा मन दर्पन कहलाये खूब सरहाया गया।डा.असित रंजन ने गीत उड़ें जब-जब जुल्फें तेरी तथा डॉ. अनिला रंजन ने चुरा लिया है तुमने जो दिल को प्रस्तुत करके आशा भोसले को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में मुकेश सक्सेना,शोभा सक्सेना,बेबी शर्मा ने भी गीतों के माध्यम से आशा जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। संचालन क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने किया। श्रद्धांजलि देने वालों में के.बी.अग्रवाल,प्रदीप माधवार,विष्णु अग्रवाल, कंचन अग्रवाल,मोहन सिन्हा, रीता सिन्हा रहे।आशा भोसले की स्मृति में दो अत्यंत गरीब कन्याओं की शादी में जरूरत का सामान और नकद राशि भी दी गई।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्राथमिक विद्यालय सेकंड में छात्र - छात्राओं के साथ शिक्षकों ने निकाली स्कूल चलो जागरूकता रैली

Fri Apr 17 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : फतेहगंज पश्चिमी , प्राथमिक विद्यालय सेकंड स्कूल की प्रधानाध्यापिका के नेतृत्व में स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत जागरूकता रैली निकाली गई।जानकारी के अनुसार प्राथमिक विद्यालय सेकंड की प्रधानाध्यापिका रुचि अग्रवाल ने बताया कि स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत नामांकन बढ़ाने हेतु कस्बे के […]

You May Like

Breaking News

advertisement