उत्तराखंड: ड्रग फ्री देव भूमि की परिकल्पना को साकार करती दून पुलिस,

वी वी न्यूज

देहरादून, 20 सितम्बर। पांच लाख रूपये कीमत की एक किलो चरस के साथ दो मुख्य तस्करों को रायपुर पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज रायपुर थाना पुलिस को जानकारी मिली कि कुछ बड़े तस्कर बिजनौर उत्तर प्रदेश से चरस की भारी मात्रा जनपद देहरादून में लेकर आने वाले है। इस जानकारी के आधार पर रायपुर थाने की पुलिस टीम ने तत्काल कार्यवाही करते हुये चैकिंग अभियान शुरू कर दिया। इसी दौरान पुलिस टीम ने सहस्त्रधारा क्रासिंग की तरफ से मोटरसाइकिल सख्या यूके 07 एफके 5469 पर आ रहे दो युवकों राजदीप पुत्र भगवान सिह निवासी नागल हटनाला पोस्ट कुल्हान थाना राजपुर देहरादून उम्र 23 वर्ष व प्रशान्त धामी पुत्र प्रेम सिह निवासी नागल हटनाला पोस्ट कुल्हान थाना राजपुर उम्र 19 वर्ष को रोक कर उनकी तलाशी ली तो उनके कब्जे से एक किलो चरस बरामद हुई। पुलिस के अनुसार बरामद चरस की कीमत अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर पांच लाख रुपये के लगभग हैं। चरस बरामद होते ही पुलिस टीम ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार पकड़े गये अभियुक्तगण चरस को कालेज शिक्षण संस्थानों के आस-पास नशा करने वालों को महंगे दामों में बेचते है।
आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे थानाध्यक्ष रायपुर कुन्दनराम, वरिष्ठ उप निरीक्षक नवीन जोशी, अपर उप निरीक्षक विजय प्रताप सिंह, हेड कांस्टेबल दीप प्रकाश व कांस्टेबल सौरभ वालिया शामिल थे।

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड मे पर्यटन एक वरदान के रूप में, राज्य पाल,

Wed Sep 20 , 2023
वी वी न्यूज देहरादून 20 सितम्बर। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) के समक्ष राजभवन में उत्तराखंड पर्यटन विभाग और नागरिक उड्डयन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटन विकास हेतु किए जा रहे कार्यों का प्रस्तुतिकरण दिया। बैठक में पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज भी मौजूद रहे।इस अवसर पर राज्यपाल ने […]

You May Like

Breaking News

advertisement