आम आदमी पार्टी उम्मीदवार कृष्ण बजाज का गांव बलाही में डोर-टू-डोर चुनाव प्रचार।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

गांव बागथला के निवासी ने आम आदमी पार्टी उम्मीदवार को दिया अपना समर्थन।
आम आदमी पार्टी उम्मीदवार कृष्ण बजाज ने अपने समर्थनको के साथ समसीपुर में ली चाय की चुस्की।
बफर गोदाम में कृष्ण बजाज के विशाल जनसभा में राष्ट्रीय प्रचारक सुमित हिंदुस्तानी ने किया सम्बोधन।
थानेसर के फौजी कॉलोनी के लोगो ने कृष्ण बजाज को भारी मट्टो से जिताने का वादा किया।

कुरुक्षेत्र : आम आदमी पार्टी उम्मीदवार कृष्ण बजाज ने गांव बलाही में डोर टू डोर प्रचार किया। कृष्ण बजाज अपने समर्थको के साथ ग्राम बलाही, गांव बागथला, फ़ौजी कॉलोनी, गांव समसीपुर, बफर गोदाम में जनसभाएं करते नज़र आये। सरस्वती कॉलोनी में जनता से मुलाकात कर वोटों की अपील की। इस दौरान कॉलोनी के निवासी ने कहा कि थानेसर को आज बदलाव की जरूरत है, एक ऐसा विधायक चाहिए जो थानेसर के लोगो की सेवा करे। कृष्ण बजाज एक ऐसी व्यक्ति है जो हमेशा लोगों के साथ दुख सुख में हमेशा खड़े रहे।
कृष्ण बजाज ने गांव बलाही के लोगो को मंच से सम्बोधन किया। इस अवसर पर उनके साथ आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुमित हिंदुस्तानी भी मौजुद रहे।सुमित हिंदुस्तानी ने उनको अरविंद केजरीवाल की पांच गारंटियों के बारे में विस्तार से बताया। गांव बलाही के लोगो ने एक मत हो कर कृष्ण बजाज का समर्थन किया और आने वाले चुनाव में कृष्ण बजाज का साथ देने के लिए आश्वस्त किया। सथाई निवासियो ने यह भी कहा कि गांव से एक तरफ रूझान है। गांव बलाही की जनता इस बार झाड़ू के निशान पर वोट कर कृष्ण बजाज को कामयाब बनाने का काम करेगी।
सभी कार्यकर्मो में कृष्ण बजाज जी के पुत्र बुद्धप्रियबजाज , पुत्री गौरी बजाज भी मौजुद रहे। उन्होंने कहा कि थानेसर विधानसभा में कृष्ण बजाज का प्रभाव बढ़ता जा रहा है। प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में युवा बजाज साहब से प्रभावित हो कर उनमें विश्वास जता रहे हैं। भाजपा से आज हर वर्ग दुखी हो चुका है।थानेसर की जनता अब बदलाव चाहती है। थानेसर के लोग झूठ की राजनीति करने वाले राजपरिवारों को बाहर का रास्ता दिखाकर थानेसर की राजनीति से बहार करने का काम करेंगे।  

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. सतेन्द्र जोशी "नेशनल एक्सीलेंस अवॉर्ड" से अलंकृत।

Sun Sep 29 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Email सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161 91877 वृन्दावन : पिछले दिनों अयोध्या में संपन्न हुए हुए अंतर्राष्ट्रीय रामायण प्रतिष्ठा महोत्सव में ब्रज के वरिष्ठ साहित्यकार एवं श्रीकृष्ण कीर्ति पत्रिका के प्रधान संपादक डॉ. सतेन्द्र जोशी […]

You May Like

Breaking News

advertisement