दहेज लोभियों ने प्रताड़ित करके विवाहिता को घर से निकाला,रिपोर्ट दर्ज

फतेहगंज पश्चिमी।दहेज लोभियों ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने और एक वर्ष तक बच्चे का जन्म नहीं होने के कारण विवाहिता को मार पीटकर घर से निकाल दिया।पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
जानकारी के मुताबिक स्थानीय थान क्षेत्र के गांव रहपुरा जागीर निवासी सीमा कुमारी का विवाह दिल्ली के जनता बिहार मुकुंदपुर निवासी मनोज कुमार के साथ 16 मार्च 2021 को हुई थी।सीमा ने बताया उनके पिता के द्वारा अपनी सामर्थ्य से अधिक दान दहेज देने के बाबजूद शादी के तुरंत बाद उसका पति मनोज,ससुर भगवान दास,सास नन्ही देवी,देवर करन,अर्जुन,जेठ राजकुमार,जेठानी इंदु दो लाख रुपए लाने का दबाव बनाने लगे। एक साल तक बच्चे नहीं होने पर और अधिक प्रताड़ित करने लगे।देवर, करन अर्जुन अश्लील हरकते करते।आरोप है।पति मनोज का मामा विजेंद्र काना फुंसी करके सुसराल वाले को उकसाता था।लेकिन रिश्ता नहीं नहीं टूटने के प्रयास करते हुए पीड़िता इनके प्रताड़ना को बर्दाश्त करती रही।दूसरी शादी का भय दिखाकर 30 मई 2022 को सभी ने एक राय होकर पीड़िता को मारपीट कर घर से निकाल दिया।किसी तरह से मायके पहुंची।पिता को आपबीती सुनाई।पिता के समझाने पर वह 4 साल तक पति के द्वारा बुलाकर ले जाने का इंतजार करती रही।लेकिन जब उन्होंने रखने से इनकार कर दिया।तब पीड़िता ने स्थानीय थाना में न्याय की गुहार लगाई।पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर सभी सुसराल वाले आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।थाना प्रभारी प्रयागराज सिंह ने बताया पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की है।जल्द आरोपी भी पकड़े जाएंगे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हर धड़कन की कीमत समझें, सी.पी.आर. जरूर जानें

Fri May 1 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : नागरिक सुरक्षा कोर अलखनाथ डिवीजन द्वारा सात दिवसीय सीपीआर प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन आज बिष्णु इण्टर कालेज नई बस्ती में स्टोरमैन प्रशांत गुर्जर व डिवीजनल वार्डन अन्जय कुमार अग्रवाल द्वारा संयुक्त रूप से दिये गये प्रशिक्षण से किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के […]

You May Like

Breaking News

advertisement