आज़मगढ़:समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता का हुआ जोरदार स्वागत डॉ अभिषेक राय

आजमगढ़l रोडवेज स्थित गोल्डन फॉर्च्यून होटल में समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय प्रवक्ता डा अभिषेक राय का पार्टी के पदाधिकारियों ने फूलमाला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।जिसके बाद एक प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया गया था। जिसमे राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाए जाने पर अभिषेक राय ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए समाजवाद की बात करते हुए। राष्ट्रीय प्रवक्ता ने बताया की हम झूठ और फरेब की राजनीति नहीं करते हम समाजवादी, संघर्षवादी है।भारतीय जनता पार्टी को निशाना साधते हुए कहा की हाल ही में योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट पूर्वांचल एक्सप्रेस वे जिसका अभी उदघाटन भी नहीं हुआ उकरौडा में सड़क धस गई।भाजपा समाज को बिगाड़ने और तोड़ने का कार्य करती है जबकि मैं एक आर्थोपेडिक रिप्लेसमेंट सर्जन हू जोड़ने का कार्य करता हू।और वैक्सीन को राजनीति से जोड़ते हुए एक मुद्दा बना दिया और कहा की समाजवादी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव तब तक वैक्सीन नही लगवाएंगे जब तक प्रदेश की जनता को वैक्सीन नही लग जाती
जब कि अखिलेश यादव का पूर्व में बयान था कि वह भाजपा की वैक्सीन नही लगवाएंगे।
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशान साधते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी कहते हैं की भाजपा ने वैक्सीन बनाई है। 28 नवंबर को भारत सिरम इंस्टीट्यूट पहुंचने से जनता को लगता है की भाजपा ने वैक्सीन बनाई है। जबकि ऐसा नहीं है सुप्रीम कोर्ट में सरकार का हलफनामा है की सरकार ने वैक्सीन डेवलपमेंट में एक भी रुपया नही दिया है।जिला पंचायत चुनाव को निशान बनाते हुए कहा कि भाजपा सरकार अपनी पीठ थपथपाती है की एक दिन में 85 लाख वेक्सिनेशन करा दिया गया है।उस वक्त सरकार कहा थी जब जनता मर रहीं थीं क्या जनता से ज्यादा जरूरी था जिला पंचायत चुनाव। यह सरकार सिर्फ फीता काट रही है और नाम बदल रही है
भाजपा सरकार बहुत जल्द एक और नाम बदलेगी वो भी भ्रष्टाचार का। राष्ट्रीय प्रवक्ता ने बताया कि इस सरकार में पूर्वांचल में अखिलेश यादव के कार्यकाल से हो रहे विकास कार्य के अलावा भाजपा सरकार ने न तो एक भी सड़क, अस्पताल, फैक्ट्री न तो कोई विद्युत सब स्टेशन ही बनाया उपर से प्रदेश में अपराध चरम पर है। राम मंदिर को निशाना साधते हुए कहा की भाजपा सरकार आस्था के नाम पर जनता से पैसे वसूल कर आपस में बंदरबाट कर घिनौना कृत्य कर रही है।जबकि
जिन मुद्दों को समाजवादी पार्टी नवनियुक्त प्रवक्ता ने आज उठाया है क्या समाजवादी पार्टी के लोग इन मुद्दों को लेकर कभी सरकार के खिलाफ आवाज उठाई आंदोलन किया सड़को पर उतरे जबकि वही कांग्रेस पार्टी ने लगातार इन मुद्दों पर सरकार के खिलाफ आवाज भी उठाया आंदोलन भी किया नारेबाजी भी की।इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के 6 बार से विधायक रह चुके पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव, निवर्तमान जिलाध्यछ हवलदार यादव, निवर्तमान महासचिव हरिप्रसाद दुबे, विधायक संग्राम यादव आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕੀ ਕੰਪਲੈਕਸ ਮੋਗਾ ਵਿਖੇ ਲਗਾਇਆ ਵੋਟਰ ਰਜਿਸਟ੍ਰੇਸ਼ਨ ਕੈਂਪ

Wed Jun 23 , 2021
ਮੋਗਾ, [ਕੈਪਟਨ ਸੁਭਾਸ਼ ਚੰਦਰ ਸ਼ਰਮਾ] :=ਵੋਟ ਮਜ਼ਬੂਤ ਲੋਕਤੰਤਰ ਦੇ ਨਿਰਮਾਣ ਵਿੱਚ ਅਹਿਮ ਭੂਮਿਕਾ ਨਿਭਾਉਂਦੀ ਹੈ ਇਸ ਲਈ ਹਰ ਇੱਕ ਯੋਗ ਉਮੀਦਵਾਰ ਨੂੰ ਆਪਣੀ ਵੋਟ ਜਰੂਰ ਬਣਾਉਣੀ ਚਾਹੀਦੀ ਹੈ ਅਤੇ ਇਸਦੀ ਉਚਿੱਤ ਵਰਤੋਂ ਕਰਨੀ ਚਾਹੀਦੀ ਹੈ।ਇਨ੍ਹਾਂ ਸ਼ਬਦਾਂ ਦਾ ਪ੍ਰਗਟਾਵਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਚੋਣ ਅਫ਼ਸਰ-ਕਮ-ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਮੋਗਾ ਸ੍ਰੀ ਸੰਦੀਪ ਹੰਸ ਨੇ ਅੱਜ ਇੱਥੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ […]

You May Like

Breaking News

advertisement