आयुर्वेद में सफेद दाग ( फुलवेरी ) का इलाज संभव : डॉ. अमित कटारिया

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877

आयुर्वेदिक उपचार से पचास से अधिक मरीज हो चुके हैं ठीक।

कुरुक्षेत्र :- सफेद दाग जिसे प्रचलित भाषा में फुलवेरी रोग कहा जाता है। यह रोग विरूद्ध आहार और अनुवांशिक कारणों से होता है। इस रोग में मरीज के शरीर पर सफेद धब्बे दिखने लगते है। जो रोगी में मानसिक अवसाद पैदा करते हैं। आयुर्वेद में फुलवेरी का इलाज संभव है। आयुष विश्वविद्यालय स्थित श्रीकष्ण राजकिय आयुर्वेदिक अस्पताल में आयुर्वेदिक औषधियों द्वारा फुलवेरी का सफल इजाल किया जा रहा है। अब तक लगभग 50 से अधिक मरीज ठीक हुए है कई मरीजों का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।
विटिलिगो (फुलवेरी) एक प्रकार का त्वचा विकार है। जिसे ल्यूकोडर्मा के नाम से भी जानते है। समाज में इस बीमारी को समान्य तौर पर घृणा के रूप में देखा जाता है। लेकिन आयुर्वेद में फुलवेरी का इलाज संभव है। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अमित कटारिया ने बताया कि समान्यतः विटिलिगो किसी भी उम्र में हो सकता है। जो गलत खान-पान और आनुवांशिक कारणों से होता है। ज्यादा मामलों में यह रोग 20 साल की उम्र से पहले हो जाता है। 95 प्रतिशत मामलों में 40 वर्ष की आयु से पहले विकसित होता है। कुछ रोगियों में धिरे-धिरे। जबकि कुछ मामलों में बहुत तेजी से फैलता है। उन्होंने बताया कि जब आपके शरीर में मेलेनोसाइटस मरने लगते हैं। तब आपकी त्वचा पर कई सफेद धब्बे बनने लगते है। इस स्थिति को श्वेत कुष्ठ रोग भी कहते हैं। यह आमतौर पर शरीर के उन हिस्सों पर होता है, जो सुरज की रोशनी के सिधे संपर्क में आते हैं। चेहरे, हाथों और कलाई इससे अधिक प्रभावित होती है। आयुर्वेदिक औषधियों द्वारा इस रोग का इलाज अस्पताल में किया जा रहा है। 50 से अधिक मरीज ठीक हो चुके हैं और कई मरीजों का उपचार किया जा रहा है। सप्ताह में बुधवार और शनिवार को विटिलिगों के मरीजों की जांच की जाती है।
आयुर्वेदिक दवाई लेने से महीने में ठीक हुए सफेद धब्बे -दीपिका।
घरोंडा निवासी रोगी दीपिका ने बताया कि मुझे तीन साल पहले चेहरे पर सफेद धब्बे बनने लगे थे। शहर के कई डॉक्टरों को परिवार द्वारा दिखाया गया। लेकिन कई प्रकार के उपचार के बाद भी सफेद निशान नहीं गए। तब परिवार को किसी से जानकारी मिलने पर कुरुक्षेत्र स्थित आयुर्वेदिक अस्पताल में इलाज शुरू किया। आयुर्वेदिक दवाओं से एक महीने के अन्दर सफेद निशान धिरे-धिरे कम होने लगे। दीपिका ने बताया कि चेहरे की स्कीन पहले जैसी हो गई है। घुटने पर हल्के-हल्के निशान बाकि है। इलाज अभी भी चल रहा है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अखिल भारतीय आचार्य निबंध प्रतियोगिता का परिणाम घोषित : डॉ. रामेन्द्र सिंह

Fri Jul 9 , 2021
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161-91877 ‘भविष्य भारत का’ विषय पर आयोजित हुई प्रतियोगिता, देशभर से प्राप्त 152 निबंधों में से 11 निबंध हुए पुरस्कृत। कुरुक्षेत्र, 9 जुलाई :- विद्या भारती संस्कृति शिक्षा संस्थान द्वारा आयोजित अखिल भारतीय आचार्य निबन्ध प्रतियोगिता का परिणाम घोषित कर दिया गया […]

You May Like

Breaking News

advertisement