डॉ. आशीष अनेजा इंडियन आईकॉनिक पर्सनैलिटी अवार्ड से सम्मानित

डॉ. आशीष अनेजा इंडियन आईकॉनिक पर्सनैलिटी अवार्ड से सम्मानित।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र हेल्थ सेंटर के एडमिनिस्ट्रेटर, गैपियो सदस्य, आर एस एस डी आई मेंबर एवं मेडिकल ऑफिसर, डॉ. आशीष अनेजा को उनके द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों एवं निशुल्क कैंप को देखते हुए, ए. आर. के. फाउंडेशन, एनी एडवरटाइजिंग ने इंडिरॉक्स लाइफसाइंस के सौजन्य से इंडियन आईकॉनिक पर्सनैलिटी अवार्ड से सम्मानित किया गया। डॉ. अनेजा के द्वारा शहर व आसपास के गांव में समय-समय पर निशुल्क अनेकों मेडिकल कैम्प का आयोजन , कई संस्थाओं को फ्री मेडिकल सेवाएं, रेड क्रॉस सोसायटी और पैनोरमा साइंस सेंटर में संचारी और गैर संचारी रोग पर व्याख्यान, कैंसर दिवस, विश्व गठिया दिवस, वर्ल्ड हार्ट डे व बदलते हुए मौसम को देखते हुए समय-समय पर लोगों को जागरूक करने हेतु एवं कैंप के दौरान मरीजों को मुफ्त में दवाइयों का वितरण, इसके अलावा कॉविड जैसे मुश्किल समय में भी मरीजों व निरन्तर जरूरतमंदों की सहायता की ये सब के देखते हुए उनको ये सम्मान दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में दिया। इससे पहले भी डॉ. अनेजा को राष्ट्रीय सेवा सम्मान अवार्ड -2021, हिंद आईकॉनिक अवार्ड – 2021, लीडरशिप अवार्ड, हेल्थ रत्न अवार्ड – 2022, राष्ट्रीय योगवीर जैसे सम्मानित अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है। यह एक नेटवर्किंग इवेंट था जिसमें इंडिरॉक्स लाफसाइंस, इवान मल्टीमीडिया एकेडमी, जेनिस ग्लोबल , प्राइमा, सिवड़केयर एक्सपोर्ट, रियल एलाइंस एक्सपर्ट, वर्मा पैथोलॉजी लैब्स, साईं होमियो क्लिनिक, अश्रव्तथा फूडस, जी सील एजुकेशन सोसाइटी और कई अन्य बड़े ब्रांच संस्था शामिल थे। इस अवसर पर इंफूलुएंसर्स शियारा चावला, श्वेता ओझा, डॉ. प्राची वी रायजादा, पहलवान नीलम सिंह, योग गुरु मंगेश त्रिवेदी, इंसुलेशंस विधि बजाज, इंफ्लुएंसर्स भावना एस नायर एवं सिंगर सागर कथा ने शिरकत की। खास मेहमान के तौर पर ओ. पी. राजपुरोहित , मोहित बजाज , मोनिका शर्मा, मनोज दुआ, अजय अग्रवाल, प्रवीण वर्मा, आशीष चौधरी, डॉ. मीनू गबरानी, श्वेता ठाकुर, विकास चौहान, गौरव शर्मा, अरविंद चक्रवाल, शोभा भोला, विनीता पूरी, विकास शर्मा, सुचेता चौहान, गुरु विकास मौर्य, अन्य शामिल हुए। ये अवार्ड फंक्शन बहुत खास था, वास्तविक समाज के कार्य करने वालों को समर्पित यह सम्मान कुरुक्षेत्र से डॉ. आशीष अनेजा को दिया गया जो बहुत ही गर्व का विषय है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

<em>ਸਰਕਾਰੀ ਸੀਨੀਅਰ ਸੈਕੰਡਰੀ ਸਕੂਲ ਸਾਂਦੇ ਹਾਸ਼ਮ ਵਿਖੇ ਮੈਗਾ ਪੀ ਟੀ ਐਮ ਇੰਸਪਾਇਰ 2.0 ਆਯੋਜਿਤ</em>

Sat Dec 24 , 2022
ਸਰਕਾਰੀ ਸੀਨੀਅਰ ਸੈਕੰਡਰੀ ਸਕੂਲ ਸਾਂਦੇ ਹਾਸ਼ਮ ਵਿਖੇ ਮੈਗਾ ਪੀ ਟੀ ਐਮ ਇੰਸਪਾਇਰ 2.0 ਆਯੋਜਿਤ ਫ਼ਿਰੋਜ਼ਪੁਰ 24 ਦਸੰਬਰ [ਕੈਲਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੰਵਾਦਦਾਤਾ]:= ਸਿੱਖਿਆ ਦਾ ਮਿਆਰ ਉਚਾ ਚੁਕਣ ਲਈ ਸਮਾਜ ਅਤੇ ਮਾਪਿਆ ਦਾ ਅਹਿਮ ਯੋਗਦਾਨ ਹੈ ਅਤੇ ਮਾਪਿਆ ਨੂੰ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ ਕਿ ਉਹ ਸਮੇ ਸਮੇ ਤੇ ਆਪਣੇ ਬੱਚਿਆ ਦੇ ਸਿੱਖਿਆ ਦੇ […]

You May Like

Breaking News

advertisement